Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लोग क्‍या कहेंगे...' के डर से दुष्‍कर्म पीड़िता ने खुद को जिंदा जलाया, चाकू की नोंक पर आबरू लूटने वाला फरार

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 10:22 AM (IST)

    आरोपित ने विवाहिता को बताया कि मायके में उसकी मां की तबीयत खराब है। इस बहाने से वह उसे एक सूनसान जगह पर ले गया और चाकू से डराकर उसका दुष्‍कर्म किया। ब ...और पढ़ें

    लोकलाज के डर से दुष्‍कर्म पीड़िता ने खुद को जिंदा जलाया।
    लोकलाज के डर से दुष्‍कर्म पीड़िता ने खुद को जिंदा जलाया।

    संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। बिरनी के एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने दुष्कर्म से आहत होकर लोकलाज के भय से 23 सितंबर की देर रात मायके में मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को जला लिया। इलाज के दौरान बोकारो जनरल हास्पिटल में बुधवार को उसकी मौत हो गई।

    चाकू दिखाकर आरोपित ने किया दुष्‍कर्म

    पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के सहयोग बुधवार रात ही शव पर मिट्टी दे दी गई। विवाहिता के पिता ने इस संबंध में बिरनी थाना में प्राथमिकी कराई।

    उन्होंने बताया कि बिरनी थाना क्षेत्र के दलांगी निवासी मुस्तकीम अंसारी का पुत्र नियाज अंसारी 21 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी को ले गया था। बेटी का ससुराल हजारीबाग जिले के चलकुसा थाना क्षेत्र में है।

    मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे बाइक से बिरनी में एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया और आधी रात को उसे छोड़कर भाग गया। बेटी किसी तरह मायके पहुंची। दरवाजे के बाहर जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

    रोते हुए परिवार को बताई पूरी बात

    आवाज सुनकर स्वजन व पड़ोसी बाहर निकले, तो उसे बदहवास हालत में देखा। पुत्री ने रोते हुए घटना के बारे में बताना चाहा, मगर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया, तो सारी बात बताई।

    खबरें और भी

    22 सितंबर को उसे लेकर स्वजन ससुराल पहुंचे। पुत्री ने ससुरालवालों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने फोन पर आरोपित से बात की, तो उसने कहा कि निकाह कर लेगा। ससुरालवालों व ग्रामीणों ने पुत्री से जबरन एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। उसके बाद मायके भेज दिया।

    यह भी पढ़ें: बाथरूम जाना है...कहकर जेल से निकला कुख्‍यात, पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी पहने हुआ फरार, पत्‍नी का है हत्‍यारा

    लोकलाज के डर से मौत को लगाया गले

    पिता ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह आरोपित के घर दलांगी पहुंचा, तो वह फरार था। उन्होंने स्वजन व ग्रामीणों को जानकारी दी।

    उसके स्वजन ने कहा कि नियाज के घर आने पर 24 सितंबर को वार्ता के बाद ठोस निर्णय होगा। वहां से पुत्री मायके पहुंची और आधी रात को मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।

    उसका विवाह आठ साल पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। ससुरालवालों से अच्छे संबंध थे। उसके दो बेटे हैं। उसका पति मुंबई में है। थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Jamtara Crime News: पैसा तिगुना करने वाले बाबा! मंत्र पढ़ लोगों को मालामाल बनाने का है दावा, जानें पूरी बात