विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCL ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 1.32 लाख टन कोयले का रिकॉर्ड डिस्पैच

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:59 AM (IST)

Coal India News: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने 27 अक्टूबर 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 का अब तक का सर्वाधिक एकदिवसीय कोयला डिस्पैच दर्ज कर नया कीर्तिमान बनाया है।

कोयले के उत्पादन और डिस्पैच को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल। (फोटो साैजन्य)

कोयले के उत्पादन और डिस्पैच को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल। (फोटो साैजन्य)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Coal India: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने कोयला डिस्पैच के क्षेत्र में नया रिकार्ड बना दिया है। कंपनी ने 27 अक्टूबर 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 का अब तक का सर्वाधिक एकदिवसीय कोयला डिस्पैच दर्ज किया।

इस दिन कुल 1,32,443 टन कोयले का डिस्पैच किया गया। इस उपलब्धि को बीसीसीएल सीएमडी समेत पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। कंपनी ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी है और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने पर जोर दिया है।

12 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी, 38 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त

बीसीसीएल में अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ ने बुधवार को विशेष अभियान के दौरान 12 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और सघन तलाशी ली गई। अभियान में 38.15 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया।

इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक वेस्पा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। अवैध खनन के एक मुहाने और दो एस्केप रूट की भराई कर उन्हें बंद कराया गया। विभिन्न क्षेत्रों में नाकेबंदी कर 124 वाहनों की जांच भी की गई।

सीआईएसएफ ने कतरास क्षेत्र के सीम-03 और भूमि माइंस के समीप से 11,150 किलोग्राम, कुसुंडा क्षेत्र के एनजीकेसी ई-पैच के पास से 11.60 टन तथा बस्ताकोला क्षेत्र के बाफरकलाचिंकोठी के पास से 15.65 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

वहीं, झरिया क्षेत्र के जिलगोरा में पुराने रक्षा काली मंदिर के समीप से 200 किलोग्राम अवैध कोयला और बिना नंबर प्लेट की वेस्पा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अवैध खनन के मुहाने की भराई

बरोरा क्षेत्र में फुलवारी ताड़ नमक फैक्ट्री के पास पहले चिह्नित अवैध खनन मुहाने की बुधवार को प्रबंधन से आवश्यक सहायता मिलने के बाद भराई कराई गई।

सिजुआ क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन की आशंका पर मंगलवार की मध्यरात्रि उप कमांडेंट पुष्पेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में 60 जवानों की टीम ने 22/12 बस्ती, नमक फैक्ट्री, कनकनी माइंस और जोगता साइडिंग सहित आसपास के इलाकों में गश्त की।

ड्रोन से निगरानी, महिलाओं को हटाया

बसंतीमाता क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी के दौरान लाइकडीह रेलवे साइडिंग के समीप ओबी डंप के पास कुछ महिलाओं को कोयला चुनते देखा गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई दल ने उन्हें वहां से हटा दिया।

यह भी पढ़ें- धनबाद की कहानी 'द डार्क लाइट' फिल्म से बड़े पर्दे पर, जल्द होगी रिलीज

यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab का धनबाद पर असर, तापमान गिरा, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।