Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BCCL निदेशक एचआर पद का 13 अगस्त को इंटरव्यू, 12 अधिकारियों में से होगा चयन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:23 PM (IST)

    BCCL के निदेशक (कार्मिक, मानव संसाधन) पद के लिए चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) 13 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ...और पढ़ें

    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बीसीसीएल निदेशक (एचआर) पद पर नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में।

    2. पीईएसबी 13 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेगा साक्षात्कार।

    3. कुल 12 वरिष्ठ अधिकारी साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के निदेशक (कार्मिक, मानव संसाधन ) पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए 12 वरिष्ठ अधिकारियों को शार्टलिस्ट कर साक्षात्कार के लिए सूची जारी कर दी है।

    पीईएसबी की ओर से जारी पत्र के अनुसार 13 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े बारह बजे तक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चयन साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

    पीईएसबी ने कोल इंडिया चेयरमैन से भी बैठक में उपस्थित रहकर बोर्ड को आवश्यक सुझाव देने का अनुरोध किया है। चयनित उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, मानव संसाधन प्रबंधन की समझ तथा भविष्य की कार्ययोजना के आधार पर किया जाएगा।

    इन अधिकारियों को मिला साक्षात्कार का मौका 

    • कोल इंडिया: रथिन मित्रा (महाप्रबंधक, समन्वय), राजेश वी. नायर और राजर्षि धर (महाप्रबंधक, मानव संसाधन)।
    • एसईसीएल: सुवंकर परिडा और अजय बेहरा (महाप्रबंधक, मानव संसाधन)।
    • एमसीएल: सुकदेव सेठ (महाप्रबंधक, मानव संसाधन)।
    • सीसीएल: सुमन रास्तोगी (महाप्रबंधक, मानव संसाधन)।
    • एनसीएल: समीर बारला (महाप्रबंधक, मानव संसाधन)।
    • एमएसटीसी लिमिटेड: रेणुका वर्मा (मुख्य महाप्रबंधक, कार्मिक एवं प्रशासन)।
    • इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड: अनुपम बोरा (महाप्रबंधक, मानव संसाधन)।
    • एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड: बिलाश मोहंती (अपर महाप्रबंधक)।
    • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग: राजेंद्र कुमार अग्रवाल (अपर सचिव)।

    अभ्यर्थियों को पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं

    पीईएसबी ने क्रमांक एक से आठ तक के उम्मीदवारों से पिछले दस वर्षों की गोपनीय आख्या (एसीआर), श्रेणीकरण का विवरण तथा नवीनतम सतर्कता रिपोर्ट साक्षात्कार से दो दिन पहले संबंधित मंत्रालय को उपलब्ध कराने को कहा है।

    सभी उम्मीदवारों को बीसीसीएल के भविष्य के लिए अपनी कार्ययोजना और उपलब्धियों पर आधारित चार से छह स्लाइड का प्रस्तुतीकरण भी तैयार करना होगा। वर्तमान में कमान संभाल रहे निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया 31 अगस्त के बाद सेवानिवृत्त हो रहे है।

    खबरें और भी