Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे जवानों को लेकर धनबाद पहुंची 'इलेक्शन स्पेशल', स्टेशन पर मिला गरमा-गरम भोजन

    By Ravi Kumar Chourasia Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 09 May 2026 10:09 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रहे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को लेकर 'इलेक्शन स्पेशल ट्रेन' धनबाद पहुंची। स्टेशन पर जवानों को भोजन, शीत ...और पढ़ें

    धनबाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। ( प्रतीकात्मक फोटो)

    धनबाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। ( प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे केंद्रीय सुरक्षा बल।

    2. 'इलेक्शन स्पेशल ट्रेन' धनबाद स्टेशन पहुंची।

    3. जवानों को भोजन, पानी, जूस उपलब्ध कराया गया।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों (सेंट्रल फोर्स) की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर करीब 1:20 बजे बंगाल से रवाना हुई 'इलेक्शन स्पेशल ट्रेन' धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर पहुंची। इस दौरान रेलवे और आईआरसीटीसी की ओर से जवानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया।

    ट्रेन के रुकते ही विभिन्न यूनिटों के जवानों को क्रमबद्ध तरीके से भोजन के पैकेट, शीतल पेयजल और स्लाइस (जूस) उपलब्ध कराए गए। लंबी ड्यूटी के बाद लौट रहे जवानों के चेहरे पर घर वापसी का संतोष दिखा। खान-पान वितरण के दौरान स्टेशन पर खासी भीड़ रही जिसे व्यवस्थित करने के लिए रेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अल्पविराम के बाद यह विशेष ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।