Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train News: रेलवे की एक और सौगात, झारखंड से अयोध्या के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन; कल PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 05:36 PM (IST)

    Train News पुरी से आनंदविहार के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन के बाद अब गोमो और बोकारो के यात्रियों को पुरी से अयोध्या के लिए भी नई ट्रेन मिलेगी। रेलवे ने पु ...और पढ़ें

    Train News: रेलवे की एक और सौगात, झारखंड से अयोध्या के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन
    Train News: रेलवे की एक और सौगात, झारखंड से अयोध्या के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन

    HighLights

    1. अब पुरी से मंगलवार तो दर्शन नगर से बुधवार को चलेगी ट्रेन
    2. गोमो, बोकारो के यात्रियों को अयोध्या के लिए मिलेगी नई ट्रेन

    जागरण संवाददाता, धनबाद। पुरी से आनंदविहार के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन के बाद अब गोमो और बोकारो के यात्रियों को पुरी से अयोध्या के लिए भी नई ट्रेन मिलेगी। रेलवे ने पुरी से अयोध्या के दर्शन नगर स्टेशन तक नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

    पहले पुरी से दर्शन नगर के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की तैयारी थी। अब इसमें संशोधन किया गया है। हफ्ते में दो दिन के बदले अब साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।

    पहले आद्रा, भोजूडीह व गोमो, अब बोकारो व गाेमो होकर

    पहले इस ट्रेन को आद्रा, बांकुड़ा, भोजूडीह व गोमो होकर चलाने का प्रस्ताव दिया था। अब चाइबासा, चांडिल, मूरी, बोकारो व गोमो होकर चलेगी। ओडिशा में पुरी-आनंदविहार एक्सप्रेस के तर्ज पर केंदुझारगढ़ होकर चलेगी।

    फेरे में संशोधन के साथ टाइम टेबल में भी बदलाव

    पहले मंगलवार व शुक्रवार को प्रस्तावित ट्रेन पुरी से सुबह 5:20 पर खुलकर शाम 4:25 पर गोमो और अगले दिन अलसुबह 3:20 पर दर्शन नगर व वापसी में दर्शन नगर से गुरुवार व रविवार को सुबह 8:00 बजे खुल कर शाम 6:22 पर गोमो व सुबह 6:30 पर पुरी पहुंचने का समय निर्धारित था।

    अब पुरी से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 2:15 पर खुल कर बोकारो व गोमो अगले दिन दोपहर 3:50 पर दर्शन नगर पहुंचेगी। वापसी में दर्शन नगर से हर बुधवार को शाम 6:50 पर खुलेगी और गोमो व बोकारो होकर अगले दिन रात 10:30 पर पुरी पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    खास बातें

    • नई साप्ताहिक ट्रेन पुरी-आनंदविहार साप्ताहिक ट्रेन की रैक से चलेगी।
    • चार जनरल, छह स्लीपर, पांच थर्ड एसी, एक इकोनामी, दो सेकेंड व एक फर्स्ट कोच जुड़ेगा।
    • साक्षी गोपाल, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाखापुरा, हरिचंदनपुर, केंदुझारगढ़, बंसापानी, डांगोवापोसी, चाइबासा, चांडिल, मूरी, बोकारो, गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व वाराणसी।

    प्रधानमंत्री दिखाएंगे पुरी-अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को पुरी से अयोध्या के लिए उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंगलवार को स्पेशल ट्रेन के उद्घाटन के बाद पूरी से अयोध्या की नई साप्ताहिक परिचालन की तिथि की अलग से घोषणा होगी।

    ये भी पढ़ें- 

    Varanasi to Ranchi train: होली पर बनारस से रांची की इन ट्रेनों में हो रही तेजी से बुकिंग, सीटें भरने से पहले देखें लिस्‍ट

    Train News: झारखंड को एक और ट्रेन की सौगात, अब दिल्ली आना-जाना होगा आसान; BJP सांसद ने दिखाई हरी झंडी