विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train News: झारखंड को एक और ट्रेन की सौगात, अब दिल्ली आना-जाना होगा आसान; BJP सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Published: Sun, 10 Mar 2024 03:38 PM (IST)

झारखंड में मुरी वासियों को पुरी-आनंद विहार ट्रेन की सौगात मिली है। मुरी से पुरी जाने वाली दिल्ली आनंद विहार ...और पढ़ें

Train News: झारखंड को एक और ट्रेन की सौगात, अब दिल्ली आना-जाना होगा आसान
Train News: झारखंड को एक और ट्रेन की सौगात, अब दिल्ली आना-जाना होगा आसान

HighLights

  1. ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद संजय सेठ ने किया रवाना
  2. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तस्वीर बदल दी- संजय सेठ

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में सिल्ली मुरी वासियों को पुरी-आनंद विहार ट्रेन की सौगात मिली है। मुरी से पुरी जाने वाली दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428) नई ट्रेन को रांची सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखा कर शनिवार को मुरी स्टेशन से रवाना किया।

यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक शनिवार को मुरी स्टेशन शाम 03:53 बजे पहुंचेगी तथा 03:55 में दिल्ली आनंद विहार के लिए खुलेगी। वहीं, दिल्ली आनंद विहार से वापस रविवार को खुलेगी और सोमवार को सुबह 11:08 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.10 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।

सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री से ठहराव की पहल की थी

इस ट्रेन के परिचालन से मुरी एवं चांडिल स्टेशन में ठहराव को लेकर सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहल की थी, जो अब पूरा हो गया है। इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा पहला ऐसा संसदीय क्षेत्र है, जहां प्रधानमंत्री ने पिछले एक वर्ष में 2400 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के लिए खर्च किए हैं।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तस्वीर बदल दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, धीरज महतो, विनोद प्रसाद साहू, राजेंद्र साई, प्रमोद कुशवाहा, गोपाल केडिया, सृष्टि कुम्हार ,अमित महतो, अशोक महतो , सहित रेलवे के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में होगा 'खेला'! महागठबंधन में पड़ी दरार? चंपई सोरेन को कांग्रेस नेता ने खूब सुनाया

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, इस नेता को सौंपी यह जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।