Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में होगा 'खेला'! महागठबंधन में पड़ी दरार? चंपई सोरेन को कांग्रेस नेता ने खूब सुनाया

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 03:02 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री से हटने के बाद सत्ताधारी गठबंधन में लगातार कुछ ना कुछ रार चल रहा है। पहले तो कांग्रेस वि ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में होगा 'खेला'! महागठबंधन में पड़ी दरार?
    लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में होगा 'खेला'! महागठबंधन में पड़ी दरार?

    HighLights

    1. अखबारों में छपे विज्ञापन से नाम गायब होने पर बिफरे इरफान अंसारी
    2. विधायक ने पहले मुख्यमंत्री से शिकायत की, फिर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री से हटने के बाद सत्ताधारी गठबंधन में लगातार कुछ ना कुछ रार चल रहा है। पहले तो कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम नाराज हुए और अपने क्षेत्र में चले गए हैं।

    आलम को इस बात से नाराजगी है कि उनके विभाग के अधिकारियों को बदलने के पूर्व उनसे सहमति नहीं ली गई। अब नए विवाद का जन्म स्थान अंसारी के इलाके में पुल के शिलान्यास से हुआ है।

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर बिफरे कांग्रेस नेता

    अखबारों में छपे विज्ञापन से अपना नाम गायब पाकर इरफान अंसारी बिफर उठे हैं। अंसारी ने पहले मुख्यमंत्री से शिकायत की और फिर सोशल साइट ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली।

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को संबोधित संदेश में उन्होंने लिखा है कि मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन जिस प्रकार बरबिंदिया पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के सभी अखबार विज्ञापन मे मेरा नाम नहीं दिया गया वो सरासर गलत है और जानबूझकर मुझे अपमानित किया गया है।

    इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करूंगा। सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता। हमारे क्षेत्र का योजना और मेरा ही नाम नहीं। अखबार देखकर खुद ही आकलन कर लें। क्या महागठबंधन धर्म का यही पालन हो रहा है?

    गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक?

    इस संदेश पर ना तो सत्ताधारी पार्टी और ना ही मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई गतिविधि दिख रही है। राजनीतिक गलियों में इसकी बहुत चर्चा हो रही है और कुछ लोग इसके लिए विधायक इरफान अंसारी को ही कोस रहे हैं। जो भी हो, सत्ताधारी गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, इस नेता को सौंपी यह जिम्मेदारी

    Lok Sabha Elections: CM चंपई की प्रतिष्ठित सीट पर रेस में ये नेता, BJP के मास्टरस्ट्रोक को फेल करने की तैयारी में JMM