Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, इस नेता को सौंपी यह जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 01:54 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में तीन दिनों पहले जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने बड़ा झटका दिया था। उन्होंने पूरी कमेटी ...और पढ़ें

    Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने थामा था भाजपा का दामन
    2. जामताड़ा जिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपिका बेसरा को बनाया गया

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में जामताड़ा जिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपिका बेसरा को बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से दीपिका बेसरा को तदर्थ रूप से जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    बता दें कि तीन दिनों पूर्व ही जामताड़ा के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने पूरी कमेटी के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद से ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष की तलाश हो रही थी।

    दीपिका बेसरा नारायणपुर प्रखंड के पबिया पंचायत के उदयपुर गांव की रहने वाली हैं और लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं। 

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Elections: CM चंपई की प्रतिष्ठित सीट पर रेस में ये नेता, BJP के मास्टरस्ट्रोक को फेल करने की तैयारी में JMM

    Ranchi Road Accident: रांची में ट्रक-बस के बीच भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत; कई घायल