Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Road Accident: रांची में ट्रक-बस के बीच भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत; कई घायल

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 12:28 PM (IST)

    Ranchi Road Accident झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रांची-खूंटी मेन रोड पर हाईवा और बस के जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों क ...और पढ़ें

    Ranchi Road Accident: रांची में ट्रक-बस के बीच भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत; कई घायल
    Ranchi Road Accident: रांची में ट्रक-बस के बीच भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत; कई घायल

    HighLights

    1. मां विषहरी रथ पटना से चाईबासा लौट रही थी
    2. हाईवा रिंग रोड से नामकुम की ओर जा रहा था

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची-खूंटी मेन रोड दो वाहनों के बीच जबरदस्त भिडंत हो गया। तुपुदाना फ्लाईओवर के नीचे बालू लदे हाईवा एवं बस के बीच आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए।

    बता दें कि दो लोगों को गंभीर स्थिति में पुलिस द्वारा राज हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पटना से चाईबासा जा रही मां विषहरी रथ पटना से चाईबासा लौट रही थी। वहीं, बालू लदे हाईवा रिंग रोड के साइड रोड से नामकुम की ओर जा रहा था।

    घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने क्या बताया 

    ब्रिज के नीचे रांची खूंटी मुख्य सड़क पर दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। घटना सुबह 5 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को सड़क से किनारे कर आवागमन को सामान्य बनाया।

    इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रिज के नीचे जोरदार आवाज हुई, लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई है। दोनों गाड़ियां काफी स्पीड में थी, जिस कारण दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand News: जमशेदपुर संसदीय सीट से झामुमो लड़ेगी या कांग्रेस? हेमंत सोरेन के नेता ने खुद दिया जवाब

    Jharkhand Crime: कोल डंप पर वर्चस्व की लड़ाई, फायरिंग और बमबाजी के मामले में BJP विधायक के खिलाफ FIR दर्ज