यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सड़क पर उतरी भाजपा, कांग्रेस-झामुमो पर किया हमला; कहा- धीरज साहू को गिरफ्तार कर तुरंत हो पूछताछ
Dhanbad News कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज साहू को लेकर भाजपा जमकर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता धीरज साहू की गिरफ्ता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के यहां आयकर छापेमारी में बरामद 300 करोड़ से ज्यादा रुपये के मामले को लेकर भाजपा ने सोमवार को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी भाजपाइयों ने धीरज साहू के साथ-साथ कांग्रेस एवं झामुमो पर भी जमकर हमला किया। इस दौरान धीरज साहू की गिरफ्तारी एवं उनकी राज्यसभा से सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
यह प्रदर्शन महानगर एवं ग्रामीण भाजपा ने संयुक्त रूप से किया। इसका नेतृत्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा कर रहे थे। इस प्रदर्शन के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के प्रभारी और धनबाद के विधायक राज सिन्हा थे।
धीरज साहू पर लगाया ये आरोप
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की सरकार लूट में संलिप्त है। खुद मुख्यमंत्री ईडी की जांच के घेरे में हैं। धीरज साहू के यहां जो रुपया बरामद हुआ है, वह लूट का है। इस कारण इस मामले की भी जांच ईडी को सौंपनी चाहिए।
उन्होंने धीरज साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, संजीव अग्रवाल, रमेश कुमार राही, संजय कुमार झा, नीतीन भट्ट, मिल्टन पार्थसारथी, योगेंद्र यादव, मानस प्रसून, तमाल राय, रतिरंजन गिरि, सत्येंद्र मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
ये भी पढ़ें -