Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीआईएसएफ का अवैध कोयला खनन पर बड़ा प्रहार, झारखंड-बंगाल में 428 मीट्रिक टन जब्त

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    CISF: केंद्र सरकार की 'जीरो कोल लीकेज' योजना के तहत सीआईएसएफ ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में 428.34 मीट्र ...और पढ़ें

    CISF की कार्रवाई: कोयला और बाइकें जब्त। (फोटो सौजन्य)

    CISF की कार्रवाई: कोयला और बाइकें जब्त। (फोटो सौजन्य)

    HighLights

    1. CISF ने 'जीरो कोल लीकेज' अभियान तेज किया।

    2. झारखंड-बंगाल में 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त।

    3. चार FIR, एक हाइवा और 13 बाइक सीज की गईं।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्र सरकार की 'जीरो कोल लीकेज' योजना को धार देने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। खान और खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 22, 23बी और 24 के तहत मिले अधिकारों के बाद सीआईएसएफ ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में विशेष अभियान चलाकर 4 से 8 जुलाई 2026 के बीच 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया है।

    इस दौरान चार प्राथमिकी दर्ज की गईं। एक हाइवा ट्रक, 13 से अधिक मोटरसाइकिलें और अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। कई लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभियान कोल इंडिया की सहायक कंपनियों, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के समन्वय और खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाया गया।

    बीसीसीएल एरिया में एक्शन से हड़कप 

    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद: सीआईएसएफ ने कतरास, ब्लाक-दो, बसंतीमाता कारगिल, कुस्तौर, सिजुआ, जियलगोरा, बरोरा, गोविंदपुर और एनटीएसटी क्षेत्रों में छापेमारी की। ड्रोन निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर 319.54 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद हुआ। कोयला लदा एक ट्रक और कई मोटरसाइकिलें भी सीज की गईं।

    ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड:सीतलपुर, राजमहल, सालानपुर, चित्रा, चापापुर-दो खुली खदान मुगमा क्षेत्र, सोनपुर-बाजारी और कुनुस्तोरिया में सघन जांच हुई। कोयला डिपो, धर्मकांटे और परिवहन कागजातों की जांच में 85.93 मीट्रिक टन अवैध कोयला मिला। कई गाड़ियां जब्त की गईं और घुसपैठियों को पकड़ा गया।

    खबरें और भी

    सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, पिपरवार: नियमित जांच में छिपाकर ले जाया जा रहा एक हाइवा ट्रक पकड़ा गया। 13.62 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद कर वाहन सहित पुलिस को सौंपा गया। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, करगली: विशेष अभियान में 9.25 मीट्रिक टन अवैध कोयला और अवैध खनन में लगी 7 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

    खुफिया और तकनीक का सहारा

    सीआईएसएफ ने इस अभियान में मानव खुफिया, ड्रोन निगरानी, परिवहन मार्गों की ट्रैकिंग, औचक निरीक्षण, कागजातों की जांच और जीपीएस आधारित दस्तावेजीकरण का इस्तेमाल किया। बल के अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और कोयला चोरी को पूरी तरह खत्म करने के लिए कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनियों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध खन, भंडारण या परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।