Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Coal India Production: जुलाई में लक्ष्य से चूका CIL, फिर भी सालाना उत्पादन 8.44% बढ़ा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:25 AM (IST)

    जुलाई 2026 में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अपना मासिक उत्पादन लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी, हालांकि पिछले साल की तुलना में उत्पादन में 8.44% की वृद्धि दर्ज क ...और पढ़ें

    खुली खदान परियोजना में कोयले का उत्पादन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    खुली खदान परियोजना में कोयले का उत्पादन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. कोल इंडिया जुलाई 2026 उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में विफल रहा।

    2. पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन में 8.44% की वृद्धि दर्ज की गई।

    3. कोयला मंत्रालय ने सहायक कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Coal India Production Target: जुलाई 2026 में सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) निर्धारित मासिक उत्पादन लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि, पिछले वर्ष जुलाई की तुलना में कंपनी के उत्पादन में 3.92 मिलियन टन यानी 8.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

    कंपनी ने जुलाई में 53.70 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 50.36 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया, जो लक्ष्य का 93.78 प्रतिशत है। कोयला मंत्रालय के उत्पादन डैशबोर्ड के अनुसार, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) भी लक्ष्य से पीछे रही।

    कंपनी ने 2.69 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 2.45 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया और 91.08 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर सकी। जुलाई में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों का प्रदर्शन मिश्रित रहा।

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन किया, जबकि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा।

    एमसीएल ने 15.57 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 13.14 मिलियन टन उत्पादन कर केवल 84.40 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।  वहीं, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने 97.20 प्रतिशत और नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 96.97 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया।

    साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भी 94.55 प्रतिशत लक्ष्य के साथ पीछे रही।कोयला मंत्रालय ने उत्पादन और प्रेषण, दोनों में लक्ष्य से पीछे रहने वाली कंपनियों के प्रदर्शन को गंभीरता से लिया है।

    मंत्रालय ने सभी अनुषंगी कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

    जुलाई 2026 : कंपनीवार कोयला उत्पादन

    Company Target (Million Tonnes) Production (Million Tonnes) Target Achievement
    Coal India Limited (CIL) 53.70 50.36 93.78%
    Bharat Coking Coal Limited (BCCL) 2.69 2.45 91.08%
    Central Coalfields Limited (CCL) 6.07 5.90 97.20%
    Eastern Coalfields Limited (ECL) 3.40 3.62 106.43%
    Mahanadi Coalfields Limited (MCL) 15.57 13.14 84.40%
    Northern Coalfields Limited (NCL) 11.22 10.88 96.97%
    South Eastern Coalfields Limited (SECL) 12.12 11.46 94.55%
    Western Coalfields Limited (WCL) 2.62 2.90 110.81%