विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरू होने जा रहा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, लोगों तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे कांग्रेसी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 18 Jan 2023 10:58 AM (IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के बाद कांग्रेस की तरफ से अब हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत ...और पढ़ें

हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों तक पहुंचाया जाएगा राहुल गांधी का संदेश
हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों तक पहुंचाया जाएगा राहुल गांधी का संदेश

दिलीप सिन्हा, धनबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेसी अब घर-घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ेंगे। इसके लिए पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी। राहुल गांधी की यात्रा की समाप्ति के बाद 26 जनवरी को यह अभियान शुरू होगा। यह अभियान दो महीने 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। झारखंड में यह अभियान फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा।

कांग्रेसी घर-घर जाकर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का संदेश

कांग्रेस के इस अभियान के लिए धनबाद समेत पूरे झारखंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभियान शुरू होने के पहले पार्टी का सांगठनिक ढांचा मजबूत किया जा रहा है। प्रखंड व नगर कमेटियों का गठन कर इस अभियान पर कांग्रेसियों को उतारा जाएगा। इस दौरान कांग्रेसी घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं से जनता को रूबरू कराएंगे। महंगाई, बेरोजगारी कांग्रेसियों का मुख्य मुद्दा होगा।

 

अभियान के लिए प्रभारियों ने संभाला मोर्चा

प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए राज्य के सभी जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिवों को जिले की जिम्मेवारी दी गई है। साथ ही विधानसभा स्तर पर भी इस मुहिम के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रभारियों ने संबंधित जिलों में मोर्चा भी संभाल लिया है। चंद्रशेखर शुक्ला धनबाद जिला के प्रभारी बनाए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होकर इस अभियान की तैयारी वह शुरू कर चुके हैं।

अभियान 2024 के चुनाव का हिस्‍सा

माना जा रहा है कि यह अभियान 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है। भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस फिर से आम लोगों से जुड़ने की पार्टी कवायद करेगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। गांव, पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर यह अभियान चलेगा।

ये भी पढ़ें- 20 को राज्यपाल रमेश बैस धनबाद में: खनन उद्योग में चुनौती व संभावना के राष्ट्रीय सेमिनार का करेंगे उद्घाटन

Jharkhand Weather Update: एक बार फिर ठंड ने पांव पसारा, कोहरे की चपेट में शहर, अगले पांच दिनों में चढ़ेगा पारा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।