Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई, युवक ने राह चलते नहीं कहा- 'प्रणाम भईया' तो कर दी पिटाई, हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 01:38 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand News कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे रणवीर सिंह व उसके साथियों ने बिल्डर विक्रम सिंह के बेटे आकाश सिंह की अपहरण कर जमकर पिटाई की। आकाश को ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे ने एक युवक की कर दी पिटाई।
    कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे ने एक युवक की कर दी पिटाई।

    HighLights

    1. रणवीर सिंह व उसके साथियों ने आकाश सिंह की अपहरण कर जमकर पिटाई की।
    2. आकाश उसे देखकर प्रणाम नहीं करता है इसलिए उसकी पिटाई की गई।
    3. रणवीर ने आकाश के पिता विक्रम सिंह को भी फोन कर जान मारने की धमकी दी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand News: कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे रणवीर सिंह व उसके साथियों ने बिल्डर विक्रम सिंह के बेटे आकाश सिंह की अपहरण कर जमकर पिटाई की। आकाश को गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रणवीर, उसके दोस्त विशाल सिंह, आदित्य सिंह और अंश सिंह पर सरायढेला थाने में प्राथमिकी हुई है।

    शाॅपिंग काॅम्‍प्लेक्स पहुंच खूब की विक्रम की पढ़ाई

    बताया जा रहा है कि हीरापुर जेसी मल्लिक रोड निवासी बिल्डर विक्रम सिंह का बेटा आकाश उर्फ कृष दिल्ली पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को वह कोयला नगर में ट्यूशन पढ़ने गया था।

    लौटने के दौरान वह अपने दोस्तों संग देर शाम कोयला नगर शाॅपिंग काॅम्‍प्लेक्स गया। उसी समय रणविजय सिंह का पुत्र रणवीर सिंह अपने बाॅडीगार्ड व दोस्तों के साथ चार स्काॅर्पियो से पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसने आकाश को घेर लिया और पीटने लगा।

    प्रणाम नहीं करता था तो कर दी पिटाई

    विरोध करने पर उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुई घटना से शाॅपिंग काॅम्‍प्लेक्स में भगदड़ मच गई।

    थोड़ी देर में भीड़ बढ़ती देख उन लोगों ने आकाश को गाड़ी में बिठा लिया और दूसरी जगह ले जाकर पीटा। बाद में उसे छोड़ दिया गया।

    पीड़ित आकाश और उसके दोस्तों की मानें तो रणवीर का कहना था कि आकाश उसे देखकर प्रणाम नहीं करता है इसलिए उसकी पिटाई की गई।

    पिता को भी फोन कर दी धमकी

    रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर ने आकाश के पिता विक्रम सिंह को भी फोन कर जान मारने की धमकी दी। कहा कि अगर उसका बेटा उसे सड़क पर प्रणाम नहीं करेगा, तो वह बाप-बेटे दोनों को मार देगा। इस घटना के बाद विक्रम सिंह का परिवार काफी दहशत में है। उन्होंने प्राथमिकी करा सुरक्षा की मांग की।

    खबरें और भी

    अपहरण कर मारपीट की घटना घटी है। रणवीर सिंह नामक युवक पर आरोप लगा है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है- इंस्पेक्टर सह सरायढेला थाना प्रभारी विनय कुमार।