Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: कौन मारेगा बाजी? झारखंड की इस सीट पर उलझा कांग्रेस का गणित, दावेदारों ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 01:15 PM (IST)

    आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सभी पार्टियों में टिकट को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। आलम यह है कि एक ही सीट से ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: कौन मारेगा बाजी? झारखंड की इस सीट पर उलझा कांग्रेस का गणित (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Election 2024: कौन मारेगा बाजी? झारखंड की इस सीट पर उलझा कांग्रेस का गणित (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मेरे पिता राजेंद्र सिंह ने अपना टिकट देकर आपको जिताया था- अनूप सिंह
    2. धनबाद सीट से अजय दुबे, जलेश्वर महतो समेत कई नेता कांग्रेस से दावेदार

    दिलीप सिन्हा, धनबाद। झारखंड में बेरमो के विधायक व इंटक नेता कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह अपनी पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। अनूप सिंह ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के समक्ष इसका प्रस्ताव रखा है। साथ ही कांग्रेस के अन्य कई बड़े नेताओं से भी संपर्क साधा है।

    अनूप सिंह की पत्नी का नाम सामने आने के बाद धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट के आधा दर्जन गंभीर दावेदार सामने आए हैं। इनमें पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार दुबे, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे, अशोक कुमार सिंह एवं विजय कुमार सिंह शामिल हैं।

    अनूप सिंह गुरुवार को बेकारबांध पॉलीटेक्निक मोड़ के पास स्थित एक सभागार में धनबाद लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।

    बेरमो के विधायक ने क्या कुछ कहा 

    बंद सभागार में हुई इस बैठक में अनूप सिंह ने अपने संबोधन में पूर्व सांसद ददई दुबे को याद कराया कि 2004 के लोकसभा चुनाव में उनके पापा विधायक व इंटक महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह को कांग्रेस ने धनबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया था। मेरे पापा ने ददई दुबे के नाम का प्रस्ताव देकर टिकट दिलाया। साथ ही उन्हें जिताने का भी काम किया था।

    खबरें और भी

    इस बार यदि पार्टी कहेगी तो वह खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार है।

    अनूप ने यह भी कहा कि वह खुद कई बार झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन वह तैयार नहीं हुईं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अनूप सिंह अपनी पत्नी को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। समन्वय समिति की बैठक में टिकट के सभी दावेदार समर्थकों समेत मौजूद थे। अनूप सिंह का नाम उछलने के बाद धनबाद में कांग्रेस टिकट के लिए चल रही गहमागहमी और बढ़ गई है।

    आलाकमान ने जिलाध्यक्षों से मांगे थे तीन-तीन दावेदारों के नाम 

    कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पार्टी आलाकमान ने तीन-तीन नेताओं के नाम सभी जिलाध्यक्षों से मांगे थे। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में दो जिला धनबाद और बोकारो हैं। दोनों जिलाध्यक्षों ने तीन-तीन नाम आलाकमान को भेज दिए थे। इसमें अनूप सिंह या उनकी पत्नी का नाम शामिल नहीं है।

    कारण, जिस वक्त नाम भेजा गया था, उस वक्त तक अनूप सिंह चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे। सूची भेजने के बाद अनूप सिंह चुनाव लड़ने को तैयार हुए हैं। सूत्रों के अनुसार धनबाद एवं बोकारो दोनों की सूची में अजय दुबे और जलेश्वर महतो का नाम है, जबकि ददई दुबे का नाम सिर्फ बोकारो जिले की सूची में है। वहीं धनबाद की सूची में विजय सिंह एवं अशोक कुमार सिंह में से किसी एक का नाम है। 

    भाई या पत्नी में से कोई भी लड़ सकता है- अनूप सिंह

    विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने बताया कि समन्वय समिति की बैठक में मैंने सिर्फ यह कहा था कि पार्टी मुझे खुद लड़ने या किसी को लड़ाने कहेगी तो मैं दोनों के लिए तैयार हूं। मेरे परिवार से मेरे भाई या पत्नी में से कोई एक चुनाव लड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Elections: पर्दे के पीछे से RSS ने संभाली कमान, BJP की राह आसान करने के लिए तैयार किया 'प्लान B'

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए आज BJP कर सकती है प्रत्याशी का एलान, रेस में ये तीन नेता