Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, चिकित्सक भी चपेट में; SNMMCH में आइसोलेशन वार्ड तैयार नहीं

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:40 PM (IST)

    Dengue Spreads in Dhanbad: धनबाद में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, जहां एसएनएमएमसीएच में एक मरीज भर्ती है और दो चिकित्सक भी संक्रमित पाए गए हैं। ...और पढ़ें

    धनबाद में फैल रहा डेंगू का प्रकोप। (प्रतीकात्मक फोटो)

    धनबाद में फैल रहा डेंगू का प्रकोप। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जुलाई के आगमन के साथ ही धनबाद में डेंगू का कहर भी शुरू हो गया है। एससएनएमएमसीएच में भर्ती लेबर आफिस, बरटांड़ के रहने वाले 32 वर्षीय संतोष कुमार डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। मरीज का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    सोमवार को यहां मेडिकल टीम जाकर मरीज की स्थिति का जायजा लेगी। दूसरी ओर, हाल में ही सदर अस्पताल के एक वरीय चिकित्सक व धनबाद सदर पीएचसी की प्रभारी डा. अनिता चौधरी डेंगू से संक्रमित पाए। फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक है।

    प्रत्येक वर्ष जुलाई को स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोधी दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष भी जुलाई की शुरुआत होते ही विभिन्न जगहों पर डेंगू के मामले मिलने लगे हैं। 

    22 जगह पर मिले डेंगू के लार्वा

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में विभिन्न जगहों पर कंटेनर सर्वे चलाए जा रहे हैं। कंटेनर सर्वे में घर के आसपास जमा पानी को नष्ट किया जा रहा है। बर्तन और दूसरे पात्रों में रखें पानी को हटाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में 22 ऐसी जगह की पहचान की है, जहां पर काफी संख्या में डेंगू के लार्वा मिले हैं।

    आने वाले समय में इन इलाकों में डेंगू के मच्छर सबसे ज्यादा पर पनपने की आशंका है। ऐसे में इन इलाकों में ब्लीचिंग का छिड़काव और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

    डेंगू को लेकर अधूरी तैयारी

    बरसात आते ही डेंगू के मामले मिलने लगे हैं, तो दूसरी ओर अभी तक एसएनएमएमसीएच की ओर से डेंगू के इलाज के लिए पुख्ता तैयारी नहीं की गई है। एसएनएमएमसीएच में आइसोलेशन वार्ड अभी तक तैयार नहीं किया जा सका है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ रखा जा रहा है।

    खबरें और भी

    हालांकि एसएनएमएमसीएच और सदर अस्पताल में डेंगू जांच के लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन वार्ड में भर्ती कर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है।

    झरिया, सिजुआ, धनसार, कतरास संवेदनशील इलाका

    डेंगू को लेकर झरिया, सिसवा, धनसार, कतरास को काफी संवेदनशील माना जाता है। सिजुआ और इसके आसपास के इलाकों में प्रत्येक वर्ष डेंगू के मामले सामने आते हैं। हालांकि इन इलाकों में डेंगू रोधी माह को लेकर विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।


    डेंगू के लेकर जागरूकता और सामाजिक पहल जरूरी है। अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखें। पानी जमा नहीं होने दें। डेंगू के लार्वा साफ पानी में ही पनपते हैं। कोई भी सूचना मिले, तो विभाग को जरूर सूचना दें।

    -

    डा. आलोक विश्वकर्मा, सीएस, धनबाद