धनबाद एयरपोर्ट की मांग पर सांसद ढुलू महतो का महासंग्राम, हेमंत सरकार पर साधा निशाना
धनबाद में हवाई अड्डे के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा सांसद ढुलू महतो ने हेमंत सरकार के खिलाफ विशाल आंदोलन शुरू किया है। ...और पढ़ें

एयरपोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध ना कराने पर सांसद सांसद ढुलू महतो ने खोला मोर्चा। (जागरण)
HighLights
सांसद ढुलू महतो ने धनबाद एयरपोर्ट के लिए आंदोलन छेड़ा।
हजारों लोगों ने रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
हेमंत सरकार पर जमीन न देने का आरोप लगाया गया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयलांचल की जनता के हवाई सफर के सपने को हकीकत में बदलने के लिए शुक्रवार को धनबाद की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर भाजपा सांसद ढुलू महतो ने आंदोलन को धार देते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इस ऐतिहासिक आंदोलन का केंद्र रणधीर वर्मा चौक बना हुआ है जहां पूरे जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे हैं।
भव्य आंदोलन की शुरुआत रणधीर स्टेडियम से एक विशाल पदयात्रा के रूप में हुई। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला अध्यक्ष श्रवण राय तथा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार समेत हजारों की संख्या में लोग हाथ में तख्तियां पैदल चलकर रणधीर वर्मा चौक पहुंचे।
एयरपोर्ट के अभाव से विकास की गति धीमी
इस पदयात्रा के दौरान सांसद ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद केवल देश की कोयला राजधानी ही नहीं है बल्कि यह उद्योग, व्यापार और शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र है। एयरपोर्ट के अभाव में यहां के विकास की गति धीमी पड़ गई है।

हेमंत सोरेन पर साधा निशाना।
सांसद ने सीधे तौर पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सांसद ने आरोप लगाया कि धनबाद में एयरपोर्ट नहीं बनने का एकमात्र कारण राज्य सरकार की हठधर्मिता और जमीन उपलब्ध न कराना है।
जानबूझकर हेमंत सरकार अटका रही रोड़ा
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार धनबाद को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन राज्य सरकार जानबूझकर विकास के इस कार्य में रोड़ा अटका रही है।
सांसद ने कहा कि जब तक राज्य सरकार जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं करती यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।सांसद ने कहा अब यह लड़ाई केवल भाजपा की नहीं बल्कि धनबाद के हर उस नागरिक की है जो विकास चाहता है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही एयरपोर्ट के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठाया गए तो आने वाले दिनों में यह विरोध प्रदर्शन और भी उग्र रूप धारण करेगा।
गर्मी से बचने के लिए विशाल टेंट
वहीं, आंदोलन की व्यापकता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रणधीर वर्मा चौक पर व्यापक तैयारियां की हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी न आए इसके लिए पूरे चौक परिसर में एक विशाल टेंट लगाया गया है।
खबरें और भी
इस भव्य पंडाल में हजारों कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था के साथ-साथ गर्मी से राहत दिलाने के लिए दर्जनों कूलर और ठंडे पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वहीं, इस आंदोलन में सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार के साथ जिला चेंबर के महासचिव अजय नारायण लाल बैंक मोर चेंबर के प्रमोद गोयल समेत भारी संख्या में आम जनता मौजूद थे।