यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BBMKU में 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली, मंडराने लगा UGC की फंडिंग बंद होने का खतरा; क्या अब होगी शिक्षकों की नियुक्ति?
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में शिक्षकों की लगातार सेवानिवृत्ति हो रही है। 50 फीसदी से ज्यादा पद खाली है। ऐसे में यूजीसी की ...और पढ़ें

HighLights
- स्वीकृत शैक्षणिक पदों में 75 प्रतिशत की भर्ती पर ही मिलेगा फंड।
- इस साल 12 शिक्षक होने वाले हैं रिटायर।
जागरण संवाददाता, धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में लगातार सेवानिवृत्ति हो रही है, पर नियुक्ति बंद है। इस कारण विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत से अधिक शैक्षणिक पद खाली हैं। इससे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की फंडिंग बंद होने का खतरा मंडराने लगा है।
इसी शर्त पर मिलेगा यूजीसी से फंड
यूजीसी के नए नियम के अनुसार, विश्वविद्यालय व काॅलेजों को फंड तभी मिलेगा, जब स्वीकृत शैक्षणिक पदों में 75 प्रतिशत भर लिए गए हो। यूजीसी से मिलने वाले ग्रांट के लिए आवेदन भी इसी शर्त पर स्वीकृत किए जाएंगे।
18 शिक्षक हो गए रिटायर
तीनों गणित शिक्षक अब पदाधिकारी, विभाग स्थायी शिक्षक विहीन
यह भी पढ़ें: Swami Vivekanand के गुरु की जीवनी पर बनी फिल्म की रिलीज डेट जारी, Anup Jalota ने दी है आवाज