यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swami Vivekanand के गुरु की जीवनी पर बनी फिल्म की रिलीज डेट जारी, Anup Jalota ने दी है आवाज
Jagadguru Sri Ramakrishna Movie हजारीबाग के कलाकारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण 16 फरवरी को पर्दे पर उतरने जा रही है। फिल्म रिली ...और पढ़ें

HighLights
- भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने दी आवाज
- फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक हैं।
संवाद सहयोगी हजारीबाग। हजारीबाग के कलाकारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण 16 फरवरी को पर्दे पर उतरने जा रही है। फिल्म रिलीज को लेकर सारी तैयारियां पूरी की ली गई है। एक घंटे 36 मिनट की यह फिल्म हजारीबाग के लक्ष्मी सिनेमाघर और राजधनवार के राजमणि सिनेमा घर में तीन शो में दिखाई जाएगी।
वहीं, भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने फिल्म के गीतों में अपनी आवाज दी है। फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक हैं। निर्देशक डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने किया है। डॉ. बिमल कुमार मिश्र एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ एक अच्छे निर्देशक भी रहे हैं ।
रामकृष्ण परमहंस की जीवनी पर आधारित है फिल्म
फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवनी पर आधारित है। यह फिल्म धर्म एवं अध्यात्म की गहरी परतों को खोलते हुए गीत संगीत एवं भजन के साथ मनोरंजन भी करेगी। फिल्म में स्वामी विवेकानंद की भूमिका निभा रहे मुकेश राम प्रजापति भी हजारीबाग के ही हैं।
फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि ऐसी फिल्म यदा-कदा हीं बनती है। फिल्म की पूरी शूटिंग हजारीबाग में हुई है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में हुआ था। हजारीबाग के छड़वा डैम, कनहरी पहाड़ी, विवेकानंद आइटीआइ सहित कई लोकेशन इसमें दिखेंगे। पूरी फिल्म स्वामी विवेकानंद के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस पर समर्पित है।
खबरें और भी
फिल्म के गीतकार हरे राम पांडेय व संगीतकार अजय मिश्रा हैं। छायांकन राहुल पाठक ने किया है। मुख्य कलाकारों में मुकेश राम प्रजापति के अलावा अमरकांत राय ने साधक श्री रामकृष्ण, गजानंद पाठक ने जगतगुरु श्री रामकृष्ण एवं श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने मां शारदा का अभिनय किया है।
वहीं, इस फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पांडेय, चंचला रॉय, दीपक घोष , प्रशांत कुमार पांडेय, संजय तिवारी समेत कुल 50 कलाकारों अपने अभिनय की सुंदर प्रस्तुति दी है।
ये भी पढ़ें: झारखंड को मिलने जा रही बड़ी सौगात, 1300 करोड़ की लागत से बन रहा Four Lane जल्द होगा शुरू; तारीख आई सामने
ये भी पढ़ें: Champai Soren का बड़ा एलान, झारखंड सरकार 20 लाख परिवारों को देगी घर; बोले- शिकायत मिलने पर...