Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren का बड़ा एलान, झारखंड सरकार 20 लाख परिवारों को देगी घर; बोले- शिकायत मिलने पर...

    By Rajeev Ranjan Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 03:56 PM (IST)

    मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दुमका पहुंचे। इस दौरान अबुआ आवास के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करत ...और पढ़ें

    Champai Soren का बड़ा एलान, झारखंड सरकार 20 लाख परिवारों को देगी घर; बोले- शिकायत मिलने पर...
    Champai Soren का बड़ा एलान, झारखंड सरकार 20 लाख परिवारों को देगी घर; बोले- शिकायत मिलने पर...

    HighLights

    1. कदम-कदम पर साजिश रचा गया- चंपई सोरेन
    2. भाजपा ने झूठा आरोप लगा हेमंत को जेल भेजा- चंपई

    जागरण संवाददाता, दुमका। मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दुमका पहुंच। इस दौरान अबुआ आवास के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए।

    मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 2027 तक झारखंड के 20 लाख लाभुकों को अबुआ आवास मिलेगा। इस योजना में बिचौलियों की नहीं चलेगी। शिकायत मिलने पर सीधी कार्रवाई होगी।

    दुमका के विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया और कैंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। चंपई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

    भाजपा ने यहां की जनता को धोखा दिया है। काफी प्रतिकूल परिस्थितियों में हेमंत सोरेन ने राज्य की बागडोर संभाली थी। उनकी तमाम योजनाओं को यह सरकार जन-जन तक पहुंचाएगी।

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी की बुनियादी समस्याओं को दूर किया जाएगा। अमीर राज्य के लोग गरीब हैं। उनकी सरकार ने 50 वर्ष की किसी भी समुदाय को पेंशन देने का निर्णय लिया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहल को गंभीरता से आगे बढ़ाने की पहल होगी।

    कदम-कदम पर साजिश रचा गया- चंपई सोरेन

    चंपई सोरेन ने आगे यह भी कहा कि हेमंत सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं को भाजपा वाले पचा नहीं पा रहे हैं। कदम-कदम पर साजिश रचा गया है।

    उनकी सरकार ने अब 125 यूनिट बिजली निशुल्क देने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने जब पीएम आवास की राशि नहीं दिया तो हेमंत सरकार ने अबुआ आवास को धरातल पर उतारने की पहल की है। झारखंड के आठ लाख लाभुकों को आवास मिलेगा।

    सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि राज्य में किसानों के लिए सिंचाई सुविधा मुहैया कराने की पहल कर रही है। इससे भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। लोकसभा चुनाव आने वाला है। भाजपा के लोगों बेचैन हैं। उन्हें पता है कि गांव-गांव में हेमंत नाम का दीया जल रहा है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार कई योजनाओं को चला रही है। हमारी सरकार छात्रवृत्ति को बढ़ा रही है, जबकि में भाजपा के सरकार में प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया था।

    भाजपा ने झूठा आरोप लगा हेमंत को जेल भेजा- चंपई

    चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने झूठा आरोप लगा कर हेमंत सोरेन को जेल भेजा है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। हेमंत सोरेन का कोई दोष नहीं है। जनता को हम बताने आएं हैं।

    खबरें और भी

    पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने हमें आंदोलन और करना सिखाया है। भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है। झूठा प्रचार के दम पर भ्रम फैला रही है। भाजपा की नजर यहां के खनिज पर है। इसलिए, हम यहां की जनता को टूटने नहीं देंगे।

    एक-एक परिवार को बराबरी से देखेंगे। हेमंत सोरेन और गुरु जी के सपनों को हरहाल में साकार किया जाएगा। सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: JMM का किला भेदने की तैयारी में BJP, मास्टर प्लान तैयार; इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: चंपई सोरेन सरकार किसानों पर मेहरबान, इस फैसले से 8 लाख लोगों को होगा डायरेक्ट लाभ