Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: JMM का किला भेदने की तैयारी में BJP, मास्टर प्लान तैयार; इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 03:06 PM (IST)

    Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई। झारखंड में इसका असर दिख रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: JMM का किला भेदने की तैयारी में BJP, मास्टर प्लान तैयार; इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
    Lok Sabha Election: JMM का किला भेदने की तैयारी में BJP, मास्टर प्लान तैयार; इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    HighLights

    1. बैठक में आने वाले चुनाव के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया विचार
    2. बड़े नेताओं और स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम कराएंगे आयोजित

    राज्य ब्यूरो,रांची। भारतीय जनता पार्टी के 14 लोकसभा प्रभारी अपने प्रभार के संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्हें प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर मिले निर्देशों को स्थानीय कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। प्रदेश में 14 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है।

    सोमवार को इन सभी प्रभारियों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को भी आना था। किसी कारण से वो नहीं आ सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक की और उनसे फीडबैक लिया।

    बड़े नेताओं और स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम कराएंगे आयोजित

    लोकसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में चुनाव से पूर्व और इस दौरान बड़े नेताओं का कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। इस दौरान बूथ स्तर तक से लाने के लिए इन्हें योजना बनाने को कहा गया है। लोकसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में अबतक एक दौर का भ्रमण और बैठक कर चुके हैं।

    अब उन्हें लोगों से संपर्क बढ़ाना है और सीट जीतने के लिए रणनीति पर काम करने को कहा गया है। क्षेत्र में स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी प्रभारी लेंगे और इससे प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: चंपई सोरेन सरकार किसानों पर मेहरबान, इस फैसले से 8 लाख लोगों को होगा डायरेक्ट लाभ

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: पाला बदलने का संकेत! कैबिनेट विस्तार से पहले इस दिग्गज नेता के बदले तेवर; सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

    खबरें और भी