Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगा हुआ बस का सफर, धनबाद से सभी रूटों का 18 प्रतिशत बढ़ा किराया

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 08:47 PM (IST)

    धनबाद बस ओनर्स एसोसिएशन ने डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बसों के किराए में 18% की वृद्धि की है, जो गुरुवार, 11 जून से लागू होगी। इस बढ़ोतरी से धनबाद से ...और पढ़ें

    महंगा हुआ बस का सफर, धनबाद से सभी रूटों का 18 प्रतिशत बढ़ा किराया (AI Generated Image)

    महंगा हुआ बस का सफर, धनबाद से सभी रूटों का 18 प्रतिशत बढ़ा किराया (AI Generated Image)

    HighLights

    1. धनबाद में बसों का किराया 18% बढ़ा।

    2. बढ़ी हुई दरें 11 जून से लागू होंगी।

    3. डीजल की बढ़ती कीमतों को बताया कारण।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। गुरुवार से बस यात्री बढ़ा हुआ किराया देकर बसों में सफर करेंगे। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा परिचालन से संबंधित बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए धनबाद बस आनर्स एसोसिएशन ने जिले से संचालित 139 बसों का विभिन्न रूटों पर बस के किराए में 18 प्रतिशत वृद्धि किया गया है।

    एसोसिएशन के संजय सिंह ने बताया कि नया किराया। 11 जून से लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बढ़ी हुई डीजल की कीमतों के बावजूद किराया में संशोधन नहीं किया गया था। इससे बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था।

    सिंह ने कहा कि बुधवार की शाम सभी बस संचालकों को बढ़े हुए किराये की सूची उपलब्ध करा दी गई है। गुरुवार से बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से लिया जाएगा।

    वहीं, दूसरी ओर किराया बढ़ने का असर किराया वृद्धि के बाद धनबाद से दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

    बताते चले कि एसोसिएशन ने 20 प्रतिशत किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को दिया था। आमलोगों को राहत देते हुए किराया को 18 प्रतिशत बढ़ाने की स्वीकृति दी गई।

    राज्य के प्रमुख रूटों का नया किराया

    जिला पुराना नया
    बोकारो 100 118
    गिरिडीह 120 125
    देवघर 250 300
    दुमका 250 300
    पाकुड़ 350 395
    गोड्डा 350 395
    साहिबगंज 450 495
    चिरकुंडा 80 100
    रांची 250 300
    जमशेदपुर 300 355
    रामगढ़ 200 240
    फुसरो 120 130
    हजारीबाग 240 285
    कौआकोल 400 475
    इटखोरी 350 395
    चतरा 400 475
    कोडरमा 300 395
    राजधनवार 220 240
    पुरुलिया 150 180
    चौपारण 300 395
    बरकट्ठा 200 240
    बरही 250 300
    बगोदर 140 170
    डुमरी 100 120

    बंगाल के विभिन्न जिलों का किराया

    रूट नया किराया (नॉन एसी) नया किराया (एसी)
    आसनसोल ₹ 120 ₹ 180
    रानीगंज ₹ 180 ₹ 210
    दुर्गापुर ₹ 150 ₹ 240
    बर्दवान ₹ 240 ₹ 300
    कोलकाता ₹ 360 ₹ 500

    बिहार के विभिन्न रूटों का किराया एसी बसों का किराया

    भागलपुर - 500 से बढ़कर 600 रुपये, पूर्णिया - 600 से बढ़कर 720 रुपये, राजौली - 400 से बढ़कर 500 रुपये, नवादा - 400 से बढ़कर 500 बढ़कर 550 रुपये तथा पटना - 500 से बढ़कर 600 रुपये, बिहारशरीफ - 450 से रुपये कर दिया गया है।