Dhanbad Civil Surgeon बनकर WhatsApp से मांगे चार लाख रुपये, पुलिस ने कहा-ऐसे कॉल और मैसेज से रहें सावधान
Dhanbad Civil Surgeon Alok Vishwakarma का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। उनके व्हाट्सएप से डीसी ऑफिस और स्वास्थ्य ...और पढ़ें

HighLights
धनबाद सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा का मोबाइल हैक।
व्हाट्सएप से चार लाख रुपये की मांग की गई।
साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। आलोक विश्वकर्मा के व्हाट्सएप नंबर से डीसी ऑफिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को मैसेज भेजे जाने लगे।
जिसमें बताया गया की बीमारी के वजह से उन्हें कुछ रुपए की जरूरत है। लगभग चार लाख रुपए की मांग की जाने लगी। जब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मियों ने इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दी। तब उसने साइबर थाने में जाकर इसकी शिकायत की।
सुबह में साइबर अपराधियों ने बिछाया था जाल
सिविल सर्जन ने बताया कि सोमवार सुबह 10:00 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर किसी ने फोन किया था। बताया क्या कि उनके बैंक के कुछ कागजात आ रहे हैं। कागजात को सही पत्ते पर पहुंचना है, इसके लिए उन लोगों ने एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने को कहा।
सिविल सर्जन ने बताया कि क्योंकि उनके बैंक के कुछ कागजात सही में आने वाले थे, इसलिए वह कुछ समझ नहीं पाए। दिए गए नंबर पर उन्होंने कॉल लगा दिया। उधर से बताया गया कि उनके पते पर बैंक के कागजात पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें- डुमरी विधायक जयराम महतो के सामने बरवाअड्डा थाने में फैटा-फैटी, JLKM नेता को जेल भेजेगी पुलिस
इसके आधे घंटे के बाद लगभग 10:30 बजे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लगभग 8 कर्मियों को पैसे मांगने का मैसेज उनके मोबाइल तक चला गया। जैसे ही इसकी शिकायत मिली उन्होंने साइबर थाने में जाकर मामले की जानकारी दी। इधर साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फर्जी फोन से रहे सावधान
साइबर पुलिस ने बताया कि किसी के मोबाइल के नंबर पर यदि (स्टार)** या हैश(#) इसके बाद संख्या में नंबर से कॉल आता है, तो तुरंत सावधान हो जाए। क्योंकि यह साइबर अपराधियों का कल होने की आशंका होती है। किसी भी लिंक पर तत्काल रिप्लाई नहीं करना चाहिए।
