Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में ट्रांसफार्मर के पास खड़े कंटेनर में लगी भीषण आग, लाखों का गुटखा राख; ड्राइवर-खलासी झुलसे

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:11 PM (GMT+05:30)

    Dhanbad Gutkha Fire: बिशुनपुर में एक ट्रांसफार्मर के पास खड़े ट्रेलर कंटेनर में आग लगने से लाखों का अवैध गुटखा जल गया। ...और पढ़ें

    गुटखा लोड कंटेनर में आग लगने की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर जुटे लोग। (फोटोः जागरण)

    गुटखा लोड कंटेनर में आग लगने की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर जुटे लोग। (फोटोः जागरण)

    HighLights

    1. बिशुनपुर में ट्रांसफार्मर के पास खड़े कंटेनर में आग लगी।

    2. लाखों रुपये का अवैध 'डायरेक्टर' ब्रांड गुटखा जलकर राख।

    3. चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलसे, अवैध गोदाम का खुलासा।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Container Fire: शहर के बिशुनपुर में शुक्रवार की अहले सुबह ट्रांसफार्मर के पास खड़े एक ट्रेलर कंटेनर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड के बाद ट्रेलर में लाखों रुपये का गुटका जल कर राख हो गया। वहीं, इस घटना में  ट्रक के चालक व खलासी गंभीर रूप से झुलस गए। 

    धनबाद थाना क्षेत्र में बिशुनपुर बस्ती के बीचों-बीच स्थित एक परिसर में पिछले कई महीनों से अवैध गोदाम संचालित किया जा रहा था। जिसकी भनक अबतक किसी को नही लग सकी थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह इस हादसे ने इस काले कारनामे का भंडाफोड़ कर दिया।

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात एक गुटखे से लदा एक कंटेनर बिशनपुर पहुंचा और एक बिजली के ट्रांसफर के निकट पार्क कर दिया, इसके कुछ ही देर बाद ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से पास खड़े कंटेनर में भीषण आग लग गई।

    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि लोगो ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम को दी। जिसके बाद अग्निशमन दल ने बिना देर किये तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

    खबरें और भी

    इस दौरान बिना देर किए एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। लेकन ततबक हादसे में वाहन में मौजूद चालक (ड्राइवर) और सह-चालक (खलासी) आग की लपटों में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। एम्बुलेंस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए निकटतम अस्पताल (एसएनएमएमएससीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    वहीं, दमकल के द्वारा आग बुझाए जाने के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि कंटेनर में 'डायरेक्टर' ब्रांड का लाखों रुपये मूल्य का अवैध गुटखा लदा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और गोदाम संचालक एवं अवैध खेप के मालिकों का पता लगाने में जुटी हुई है।