यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad Crime: रंगदारी के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम
Jharkhand Crime News धनबाद के बारामुड़ी के पास दो पक्षों में जमीन घेराबंदी और रंगदारी की मांग को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घाय ...और पढ़ें

HighLights
- बारामुड़ी के पास दबंगों ने जमीन की घेराबंदी कराते समय पिता-पुत्र पर किया था हमला
- पीड़ित परिवार ने विशुनपुर के चार नामजद समेत आठ लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
- सभी हमलावरों की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग कर रहे थे आक्रोशित लोग
जागरण संवाददाता, धनबाद। जमीन घेराबंदी विवाद व रंगदारी की मांग को लेकर शनिवार को बारामुड़ी के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी मोतीलाल यादव (60 वर्ष) की इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच में मौत हो गई। वह बारामुड़ी खटाल के रहनेवाले थे।
मोतीलाल यादव की मौत के बाद आक्रोशित बारामुड़ी खटाल के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रविवार को दोपहर बाद बिनोद बिहारी महतो चौक के पास शव रखकर आठ लेन रोड को जाम कर दिया। इस दौरान सभी हमलावरों की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग कर रहे थे। पूरा आठ लेन इससे ठप हो गया।
मशक्कत के बाद एंबुलेंस को दिया रास्ता
इधर, डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार के नेतृत्व में धनबाद व भूली ओपी की पुलिस सड़क जाम हटाने के लिए मौके पर पहुंची। जाम के कारण आठ लेन पर दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई थी। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाने दिया गया।
देर शाम प्रशासन से वार्ता के बाद जाम हटाया गया। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी एवं मुआवजा दिलाने का भरोसा प्रशासन ने दिया। मोतीलाल यादव एवं उनके पुत्र पर हमले के बाद घटना की प्राथमिकी शनिवार को ही धनबाद थाने में दर्ज हुई थी।
खबरें और भी
मोतीलाल के पुत्र सुरेश यादव के बयान पर चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रंगदारी व जानलेवा हमला करने के अलावा चेन छिनतई की प्राथमिकी हुई थी। इस घटना में सुरेश यादव भी गंभीर रूप से जख्मी है। उसका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है।