DMC में अब जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की स्थिति जानना हुआ आसान, ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा शुरू
Dhanbad Municipal Corporation ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। अब आवेदक ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं और जारी होने प ...और पढ़ें

धनबाद नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रक्रिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल।
आवेदक ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे आवेदन की स्थिति।
जारी होने पर घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण पत्र।
जागरण संवाददाता, धनबाद। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर लगातार लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए धनबाद नगर निगम (Dhanbad Municipal Corporation - DMC) ने सुधार की दिशा में बेहतर कदम उठाया है।अब आवेदन करने वाले प्रमाण पत्र निर्माण की प्रक्रिया के स्टेटस से आनलाइन अगवत होते रहेंगे।
नगर निगम द्वारा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी नागरिकों तक सहज एवं पारदर्शी रूप से पहुंच सके इसके लिए नगर आयुक्त आशीष गंगवार के आदेश पर नगर निगम ने एक ऑनलाइन ट्रैकिंग पोर्टल विकसित किया है। अब आवेदकों को आवेदन के समय नगर निगम की ओर से एक कर कोड और रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जाएगा।
आवेदक आवेदक कर कोड को स्कैन करके अथवा वेबसाइट लिंक पर जाकर अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति के बारे में आसानी से जानकारी ले सकेंगे। किसके लिए आवेदक को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना आवश्यक होगा तभी वह अपने आवेदन को ट्रैक कर पाएंगे।
इसके अतिरिक्त, जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के उपरांत आवेदक घर बैठे ही पोर्टल से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। धनबाद नगर निगम नागरिकों को पारदर्शी, सरल एवं डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
खबरें और भी
नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए डिजिटल और कारगर कदम उठाया गया है। लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी।