धनबाद में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 4.63 लाख नाम हटे, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
धनबाद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई है, जिसमें 4.63 लाख नाम हटाए गए हैं। मतदाता 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज क ...और पढ़ें

धनबाद में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4.63 लाख नाम हटे
HighLights
धनबाद में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
जिले में 4.63 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए।
दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 सितंबर।
जागरण संवाददाता, धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) के तहत बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा में किया गया।
साथ ही स्कूल-कालेज में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस क्रम में धनबाद के आईआईटी आईएसएम समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में चुनावी पाठशाला हुई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित है। उन्होंने मतदाताओं को समय पर अपने दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।
3 अक्टूबर तक नोटिस सत्यापन तथा दावों एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा, जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक-एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस ''दावा एवं आपत्ति'' चरण के दौरान अपनी मतदाता संबंधी जानकारियों की जांच कर लें तथा आवश्यकतानुसार समय सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ के पास अपना आवेदन दर्ज कराएं।
धनबाद जिले में साढ़े चार लाख लोगों के नाम कटे
धनबाद जिले में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन में पता चला है कि चार लाख 63 हजार 794 लोगों के नाम कट गए हैं। जिले के सभी छह विधान सभा क्षेत्रों में से धनबाद में सबसे ज्यादा नाम कटे हैं।
धनबाद विधानसभा में 1 लाख 51 हजार 867 लोगों के नाम कट गए हैं, जबकि सबसे कम नाम टुंडी विधान सभा में कटे हैं। इस विधान सभा क्षेत्र में 44781 मतदाताओं के नाम कट गए हैं।
जिनका फॉर्म जमा नहीं हुआ, उनके लिए भी मौका
धनबाद के उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के तहत जिनलोगों का नाम एसडीडीएफ सूची में आ गया है तो उनकासे धबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग अपने बीएलओ या क्षेत्र के चुनाव अधिकारी के पास अपना एसआईआर से जुड़ा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
खबरें और भी
जो लोग किसी कारण फॉर्म जमा नहीं कर पाए, सूची से बाहर हो गए हों तो वैसे चार सितंबर तक फॉर्म जमा कर दें। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय इन लोगों का नाम जुड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें- SIR Jharkhand: अब कुल 2.21 करोड़ वोटर, 2389 नए मतदान केंद्र बने; 4 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
यह भी पढ़ें- झारखंड में मतदाता सूची से बाहर हुए 43.61 लाख लोग, SIR के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट