झारखंड में मतदाता सूची से बाहर हुए 43.61 लाख लोग, SIR के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का प्रारूप जारी कर दिया गया है, जिसमें कुल 2,21,01,249 मतदाता शामिल हैं। एसआईआर प्रक्रिया क ...और पढ़ें

झारखंड में मतदाता सूची का प्रारूप एसआईआर के बाद जारी।
HighLights
झारखंड में मतदाता सूची का प्रारूप SIR के बाद जारी।
कुल 2,21,01,249 मतदाता सूची में शामिल किए गए।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2,21,01,249 मतदाता शामिल किए गए हैं। इनमें 1,12,06,755 पुरुष, 1,08,94,234 महिला तथा 260 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
एसआईआर से पहले झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2,64,63,236 थी। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 43,61,987 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। इन नामों को विभिन्न कारणों, जैसे मृत्यु, स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरण, एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होना या निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं होने के आधार पर हटाया गया है।
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या | 2,64,63,236 |
| प्रारूप मतदाता सूची में कुल मतदाता | 2,21,01,249 |
| पुरुष मतदाता | 1,12,06,755 |
| महिला मतदाता | 1,08,94,234 |
| थर्ड जेंडर मतदाता | 260 |
| मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाता | 43,61,987 |
यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: झारखंड की वोटर लिस्ट से 43 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: राज्य में 17.56 लाख मतदाताओं के कटेंगे नाम, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट लिस्ट