विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता में गिरफ्तार, दुबई भागने की फिराक में था

By Niraj DubeyEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 14 Sep 2026 01:41 PM (IST)

Dhanbad News: दुबई से वसूली गिरोह चलाने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।

गैंगस्टर प्रिंस खान और उसका भाई ब‍ंटी खान। (फोटो सौजन्य)

गैंगस्टर प्रिंस खान और उसका भाई ब‍ंटी खान। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार।

  2. फर्जी दस्तावेजों से दुबई भागने की फिराक में था।

  3. हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में वांछित था।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दुबई में बैठकर वसूली गिरोह का संचालन कर रहा वासेपुर का भगोड़ा कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रिंस के भाई बंटी खान को गिरफ्तार किया है। 

बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की फिराक में था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से धनबाद पुलिस ने बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने उसके पास से एक वैध और एक फर्जी पासपोर्ट के अलावा वीजा भी बरामद किया है। बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

जेल से जमानत पर छूटने के बाद से था फरार

वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान को निशाना बनाकर उसके चालक बबली खान उर्फ हैदर अंसारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोलकाता से धनबाद लाया गया है।

बैंक मोड़ थाने में हो रही पूछताछ 

बंटी को बैंक मोड़ थाना में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। धनबाद के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी बैंक मोड़ थाना में बंटी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को शक है कि बंटी अपने भाई गोपी खान के पास दुबई भागने की तैयारी में था। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बिंदु पर भी बंटी से पूछताछ की जा रही है।

जेल से छूटने के बाद से पुलिस की नजर में था बंटी

बंटी खान और गोडविन पूर्व में धनबाद जेल में बंद थे। बबली पर गोली चलने की घटना से तकरीबन तीन दिन पूर्व ही बंटी जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बबली पर गोली चली थी। इस घटना के बाद वह धनबाद छोड़कर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- प्रिंस खान को आतंकी घोषित करने की तैयारी! NIA ने धनबाद पहुंचकर खंगाला अपराध और विदेशी कनेक्शन

गोलीकांड के बाद  इंटरनेट मीडिया पर आए प्रिंस खान के आडियो वीडियो के आधार पर पुलिस को बंटी की भूमिका पर संदेह गहरा गया था। पुलिस उसे इस कांड में आरोपित भी बनाया और तभी से उसकी तलाश चल रही थी।

यह भी पढ़ें- बिहार बिजनेस कनेक्ट में कारोबारी ने किया निवेश का एलान, लौटते ही मिला बदमाश प्रिंस खान का WhatsApp संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।