Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद-गया पुल अंडरपास: फंड की कमी से रुका काम, जनता को करना होगा लंबा इंतजार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:24 PM (IST)

    धनबाद के गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण का काम बिजली पोल और जलापूर्ति पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए फंड न मिलने के कारण रुक गया है। ...और पढ़ें

    फंड के अभाव में धनबाद-गया पुल अंडरपास का काम बंद। (फाइल फोटो)

    फंड के अभाव में धनबाद-गया पुल अंडरपास का काम बंद। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गया पुल अंडरपास का काम फंड की कमी से रुका।

    2. बिजली पोल और पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए नहीं मिला पैसा।

    3. परियोजना में डेढ़ साल की अतिरिक्त देरी की आशंका।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर की बहुप्रतीक्षित काम गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण योजना का काम रुक गया है। बिजली पोल व जलापूर्ति पाइप लाइन शिफ्ट नहीं होने के कारण काम कर रही शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने हाथ खड़े कर लिए हैं और काम बंद कर दिया है।

    राज्य सरकार ने अंडरपास के लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत की है, लेकिन बिजली पोल व जलापूर्ति पाइप लाइन शिफ्टिंग की राशि (यूटिलिटी चार्ज) आवंटित नहीं की है। शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी अभी तक कोई राशि आवंटित नहीं की है। कंपनी अपनी खर्च पर काम कर रही है।

    राशि नहीं मिलने पर जेवीएनएल व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बिजली पोल व पाइप लाइन नहीं हटाया है। लिहाजा अंडरपास का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अभी 9 माग बीतने पर 16 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है।

    अधर में लटकी योजना से धनबाद वासियों को राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दोनों शिफ्टिंग में लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। 

    अंडरपास के लिए बिजली के 20 पोल को हटाना जरूरी

    अंडरपास के पास शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिजली के 20 पोल चिन्हित किए हैं, इन सभी पोल को यहां से हटाना आवश्यक है। बिजली के यहां हाई टेंशन तार गुजरा है। बिना पोल शिफ्टिंग अंडरपास का काम यहां आगे नहीं बढ़ सकता है। कोई पोल अंडर पास के बीच रास्ते में है। पोल शिफ्टिंग में यहां पर तीन से चार दिन लग सकते हैं। 

    खबरें और भी

    मैथन जलापूर्ति पाइपलाइन शिफ्ट करना चुनौती

    शहर की लाइफ लाइन मैथन जिला पूर्ति पाइपलाइन को शिफ्ट करना भी बड़ी चुनौती है। जिला आपूर्ति की यहां दो बड़ी पाइपलाइन गुजरी है। बिना इसके शिफ्टिंग के आगे का काम नहीं किया जा सकता है। पाइपलाइन से शहर की आधी आबादी को पानी मिलती है।

    ऐसे में इसकी शिफ्टिंग में 5 से 8 दिन तक लगा सकते हैं। प्रशासन को इसके वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही शिफ्टिंग का काम करना होगा।

    एक नजर अंडरपास के कार्य पर

    कार्य: गया पुल का चौड़ीकरण और 12.5 मीटर चौड़े तथा 40 मीटर लंबे नए रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण।
    प्राक्ललन : 30 करोड़ रुपए
    कार्य शुरू : नवंबर 2025
    कार्य समाप्ति : दिसंबर 2026
    अब तक कार्य पूरा : 16 प्रतिशत

    तो डेढ़ वर्ष और करना होगा इंतजार

    प्राक्कलन के अनुसार दिसंबर 2026 में अंडरपास का काम पूरा कर लेना था। लेकिन लेट लतीफे के कारण अब धनबाद वासियों को लगभग डेढ़ वर्ष और इंतजार करना पड़ेगा। हर दिन धनबाद वासियों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

    अनुमान के अनुसार प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। रेलवे स्टेशन होने के कारण रात दिन दया फूल से आवाज आए होती रहती है।

    पुल पर राजनीति चली, अब सब चुप

    गयापुल अंडरपास को लेकर जमकर राजनीति हुआ। भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों ने इस पर एक दूसरे को घेरा, राजनीति चमकाई गई। लेकिन अब सब चुप हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सांसद, स्थानीय विधायक को आगे आने चाहिए। धनबादवासियों की सुधि लेना वाला कोई नहीं है।


    पोल हटाने के लिए शिफ्टिंग का कोई राशि आवंटित नहीं हुई है। राशि आवंटित होते ही शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। बिना राशि शिफ्टिंग का काम नहीं कर सकते हैं।

    -

    अशोक कुमार सिंह, जीएम, जेवीएनएल

    शिफ्टिंग के लिए कोई राशि से विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है। बिना राशि उपलब्ध कारण काम नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में मुख्यालय से भी पत्राचार किया जा रहा है। राशि आवंटित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

    -

    कुमार समरेंद्र मलिक, सहायक अभियंता