Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूल्हे को हल्दी के मंडप से उठा ले गई धनबाद पुलिस, 7.5 लाख लेकर दूसरी लड़की से शादी रचाने की थी तैयारी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:55 AM (IST)

    Dhanbad News: हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक युवती से शादी का झांसा देकर 7.5 लाख रुपये लेने और दूसरी से शादी की ...और पढ़ें

    दूल्हे को हिरासत में लेती धनबाद पुलिस। (एआइ फोटो)

    दूल्हे को हिरासत में लेती धनबाद पुलिस। (एआइ फोटो)

    HighLights

    1. दूल्हे को हल्दी समारोह से पुलिस ने उठाया।

    2. शादी का झांसा देकर 7.5 लाख रुपये लिए थे।

    3. धनबाद पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

    संवाद सूत्र, लोयाबाद ( धनबाद)। शादी की शहनाइयां बजने से पहले ही हल्दी का रंग फीका पड़ गया। मंडप में हल्दी की रस्म निभा रहे दूल्हे को अचानक पुलिस ने घेर लिया और सभी के सामने उठाकर थाने ले गई। आरोप है कि दूल्हे ने एक युवती से शादी का झांसा देकर उसके परिजनों से 7.5 लाख रुपये लिए, जबकि विवाह किसी दूसरी युवती से रचाने की तैयारी कर रहा था। इस अनोखे मामले ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। यह घटना धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात घटी है। 

    जानकारी के अनुसार सुनील कुमार भुइयां बीसीसीएल में नौकरी करता है। दो वर्ष पूर्व एक युवती से उसकी शादी की बात चल रही थी। इसी बीच तिलक के तौर पर 7.5 लाख रुपये लड़की पक्ष वालों ने दिए। पैसे लेने के बाद पिछले दो सालों से शादी की तिथि निर्धारित करने को लेकर सुनील और उसके स्वजन टाल मटोल कर रहे थे। इस बीच सुनील का विवाद दूसरी लड़की से तय हो गया।

    इस बात को सुनील और उसके स्वजनों ने गुप्त रखा। लेकिन पहली लड़की पक्ष के लोगों को यह बात पता चली कि सुनील की बारात बुधवार को जानी है और उसके घर पर हल्दी की रस्म निभाई जा रही है। लड़की के घर पर बहु भोज के लिए पंडाल भी बन रहा है। इसी बीच लड़की पक्ष वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही धनबाद महिला थाना की पुलिस एक्शन में आ गई। 

    वहीं सुनील का कहना है कि आरोप लगाने वाली लड़की की मां ने उसे किसी अन्य से कर्ज दिलाया था। वह बीसीसीएल में नौकरी करता है इसलिए लड़की के स्वजन जबरन उससे विवाह का दबाव बना रहे हैं। जबकि शादी की कोई बात ही नहीं हुई है। हालांकि इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।