Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चूहे बने लिट्टी-चोखा के 'टेस्टर', वीडियो सामने आते ही धनबाद स्टेशन के बाहर की दुकान सील, दुकानदार फरार

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:48 PM (IST)

    Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर एक लिट्टी-चोखा दुकान पर चूहों द्वारा सामग्री कुतरने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद फूड सेफ्टी विभाग ने दुकान क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. धनबाद स्टेशन के बाहर लिट्टी-चोखा दुकान पर चूहों का आतंक।

    2. वायरल वीडियो में चूहे कुतरते दिखे लिट्टी बनाने का आटा।

    3. फूड सेफ्टी विभाग ने दुकान सील की, दुकानदार मौके से फरार।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। अगर आप रेलवे स्टेशन के बाहर गंदे फुटपाथ पर चल रही दुकानों में लिट्टी-चोखे के शौकीन हैं, तो खाने से पहले अच्छी तरह देख-परख लें। फुटपाथी चूहे दुकानों तक पहुंचकर लिट्टी-चोखे की सामग्री को कुतर रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये चूहे मानो 'टेस्टर' की भूमिका निभा रहे हैं।

    चूहों द्वारा कुतरी गई लिट्टी-चोखा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर लगी एक लिट्टी-चोखे की दुकान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सकते में आ गए हैं। इस मामले में फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई की है।

    दरअसल, धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर लगी एक दुकान में चूहे द्वारा लिट्टी बनाने की सामग्री आटा-सत्तू खाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चूहों का झुंड गूंथे हुए आटे को कुतर रहा है। इसी आटे से लिट्टी बनाई जा रही थी। मामला तीन दिन पहले का है।

    सूचना मिलने के बाद फूड सेफ्टी अफसर राजा कुमार अपनी टीम के साथ उक्त दुकान में पहुंचे। हालांकि, इससे पहले ही दुकानदार को कार्रवाई की भनक लग गई और दुकानदार फरार हो गया। राजा कुमार ने बताया कि गुमटी में लिट्टी-चोखा बेचने का काम किया जा रहा था। फिलहाल गमटी सील कर दिया गया है। दुकानदार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

    खबरें और भी