जिंदा आदमी को कागजों में मार दिया, फिर बेच दी पुश्तैनी जमीन! धनबाद में सामने आया सनसनीखेज फर्जीवाड़ा
Dhanbad News:धनबाद के लाहबनी में एक व्यक्ति को सरकारी दस्तावेजों में मृत दिखाकर उसकी पुश्तैनी जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

धनबाद थाने में जीवित होनेे का प्रमाण पत्र दिखाते गुरु सिंह। (फोटो एआइ)
HighLights
जीवित व्यक्ति को सरकारी कागजों में मृत घोषित किया।
पुश्तैनी जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा किया गया।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, धनबाद। जमीन हड़पने के लिए किसी व्यक्ति को सरकारी दस्तावेजों में मृत दिखा दिया जाए, यह सुनने में भले ही फिल्मी कहानी लगे, लेकिन धनबाद के लाहबनी क्षेत्र में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें कागजों में मृत घोषित कर उनकी पुश्तैनी जमीन की खरीद-बिक्री कर दी गई। न्यायालय के निर्देश पर अब धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कागजों में 'मौत', जमीन की बिक्री
लाहबनी निवासी गुरु सिंह ने धनबाद थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश के तहत उन्हें सरकारी दस्तावेजों में मृत दर्शा दिया गया। इसके बाद कथित रूप से फर्जी कागजात तैयार कर उनके हिस्से की जमीन अन्य लोगों के नाम बेच दी गई।
पीड़ित ने इस मामले में पहले न्यायालय में शिकायतवाद दायर किया था। न्यायालय के निर्देश के बाद अब धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ऐसे खुली कथित फर्जीवाड़े की परतें
गुरु सिंह के अनुसार, उन्हें लंबे समय तक इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। कथित फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने संबंधित जमीन के बिक्री दस्तावेज (केवाला) की प्रमाणित प्रति प्राप्त की।
दस्तावेजों की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत दिखाया गया है और इसी आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी जुटानी शुरू की और कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया।
खबरें और भी
कई लोगों पर साजिश का आरोप
पीड़ित ने अपनी शिकायत में काशी राय, मनोज राय, रमेश राय, उमेश राय, गोविंद कुमार, रीता देवी तथा एक पूर्व पार्षद समेत कई लोगों को नामजद किया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और संपत्ति का हस्तांतरण कराया।
गुरु सिंह ने अपने आरोपों के समर्थन में कथित फर्जी दस्तावेजों की प्रतियां तथा स्वयं के जीवित होने से संबंधित प्रमाण भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
जांच पर टिकीं सबकी निगाहें
गुरु सिंह ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना सामने आने के बाद इलाके में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।
अब पुलिस जांच से यह स्पष्ट होगा कि एक जीवित व्यक्ति को दस्तावेजों में मृत दिखाने की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई, जमीन की बिक्री किन परिस्थितियों में हुई और इस कथित फर्जीवाड़े में किस-किस की भूमिका रही। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज होने