Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद मेयर चुनाव के बाद बदला राजनीतिक गणित, 2029 लोकसभा की बिसात बिछनी शुरू

    By Digital Desk Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 21 Mar 2026 11:28 AM (IST)

    Dhanbad New Political Equation: धनबाद नगर निगम चुनाव-2026 के परिणाम आ गए हैं, जिसमें संजीव सिंह ने मेयर पद पर निर्णायक जीत हासिल की। उन्हें 1,14,362 म ...और पढ़ें

    संजीव सिंह और चंद्रशेखर अग्रवाल। (फाइल फोटो)

    संजीव सिंह और चंद्रशेखर अग्रवाल। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संजीव सिंह ने धनबाद मेयर चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज की।

    2. चंद्रशेखर अग्रवाल ने झामुमो के लिए मजबूत राजनीतिक जमीन बनाई।

    3. यह चुनाव परिणाम धनबाद की भविष्य की राजनीति तय करेगा।

    डिजिटल डेस्क, धनबाद। New Political Equation in Dhanbad:झारखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव-2026 के परिणामों ने धनबाद की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। राज्य के सबसे महत्वपूर्ण शहरी निकायों में गिने जाने वाले धनबाद नगर निगम में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। राजनीतिक दृष्टि से यह निगम धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की सियासत का केंद्र माना जाता है, जो आकार और प्रभाव में रांची नगर निगम से भी बड़ा है।

    Shekhar Agrwal

    मेयर पद के चुनाव में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने 1,14,362 मत हासिल कर निर्णायक जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ शेखर अग्रवाल को 82,460 मत मिले, जिससे वे दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के शमशेर आलम (59,079) तीसरे और भाजपा के संजीव अग्रवाल (57,895) चौथे स्थान पर रहे।

    चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही धनबाद की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर बने संजीव सिंह और उनके समर्थक इसे बड़े जनादेश के रूप में देख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिंह अब 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट सकते हैं। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उन्हें धनबाद का संभावित अगला सांसद तक बताने लगे हैं।

    वहीं, हार के बावजूद चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपने प्रदर्शन से नई राजनीतिक जमीन तैयार की है। झामुमो के दृष्टिकोण से देखें तो यह अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। धनबाद जैसे क्षेत्र में, जहां पार्टी को सीमित सफलता मिली है, वहां 82 हजार से अधिक मत हासिल करना एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

    Shekhar Agrwal 1

    गुरुवार को अग्रवाल ने अग्रसेन भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव में हार-जीत सामान्य प्रक्रिया है और जो लोग उनके साथ खड़े रहे, उनके सुख-दुख में साथ देना उनकी प्राथमिकता होगी।

    साथ ही उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में धनबाद में झामुमो को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कुल मिलाकर, धनबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे आने वाले वर्षों में जिले की राजनीति की दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं।

    खबरें और भी