Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के सेंद्रा बांसजोड़ा स्कूल में चावल खत्म, बिना मिड-डे-मील खाए के वापस लौटे छात्र 

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 03:24 PM (IST)

    धनबाद के मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा में चावल खत्म होने के कारण छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। मंगलवार को चावल खत्म होने के बाद बुधवार ...और पढ़ें

    मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा के छात्र। फोटो जागरण

    मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा के छात्र। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा धनबाद-दो में बुधवार को छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिला। बिना भोजन छात्रों को घर जाना पड़ा। स्कूल में मंगलवार को ही चावल खत्म हो गया। इसी सूचना विद्यालय प्रबंध समिति ने शिक्षा विभाग को दे दी थी।

    इसके बाद भी चावल का आवंटन नहीं और छात्रों को बैरंग लौटना पड़ा। इस स्कूल में पहली से आठवीं में 270 छात्र अध्ययनरत हैं। मध्याह्न भोजन संचालन के लिए स्कूल में प्रतिमाह चार से पांच क्विंटल चावल लग जाता है।

    यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों शिवम कुमार, परी बानो, अंजलि कुमारी, सोना, मयंक, अंश कुमार पांडे, जिया कुमारी, कोमल ने बताया कि दो दिन से एमडीएम नहीं मिल रहा है।

    बुधवार को भी बिना भोजन किए जाना पड़ रहा है। स्कूल में कई छात्र ऐसे हैं जिनका दोपहर का भोजन स्कूल में ही होता है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत बढ़िया नहीं है।

    अधिकारियों को पत्र लिखकर दी जानकारी 

    विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उमा देवी ने बीईईओ धनबाद एवं डीएसई को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि स्कूल में चावल के अभाव मध्याह्न भोजन का संचालन संभव नहीं है। इसलिए समिति ने यह निर्णय लिया है कि चावल आपूर्ति न होने की स्थिति में एमडीएम बंद रहेगा।

    विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उमा देवी ने बताया चावल खत्म होने के कारण आगे भी छात्रों के भोजन पर संकट है। प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया चावल खत्म हो चुका है।

    बीआरसी और जिला शिक्षा विभाग से बात हुई तो कहा गया कि इस वित्तीय वर्ष प्रखंड को जितना आवंटन होना था कर दिया गया है। अब नहीं होगा।

    ऐसे में 31 जनवरी तो मध्याह्न भोजन बंद रहेगा। अप्रैल माह में भी चावल का आवंटन कब होगा, यह भी नहीं पता। कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक बच्चे एमडीएम से वंचित रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- BGH में बहाल होंगे 12 नए चिकित्सक, 2.5 लाख तक मिलेगी सैलरी; 23 उम्मीदवारों ने की दावेदारी

    यह भी पढ़ें- ट्रेनों में नया फायर सेफ्टी सिस्टम: आग लगने से पहले करेगा अलर्ट, तापमान बढ़ते ही खुद से करेगा बुझाने का काम

    खबरें और भी