निरसा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी रिश्ते का मामा फरार
Dhanbad Crime News: निरसा के रामकनाली पंचायत में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

निरसा में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या।(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
रामकनाली पंचायत में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या।
आरोपी मामा मनोज मरांडी घटना के बाद से फरार है।
पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ाई, आरोपी की तलाश जारी।
संवाद सूत्र, निरसा (धनबाद)। निरसा की रामकनाली पंचायत क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में आक्रोश व तनाव है। घटना के बाद आरोपित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मोरंगा गांव निवासी मनोज मरांडी फरार है। वह बच्ची के रिश्ते में मामा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मनोज मरांडी कुछ दिनों से अपने मौसा टो मरांडी के घर रामकनाली पंचायत के एक गांव में आया हुआ था। मंगलवार को बच्ची अपने घर में खेल रही थी। टो मरांडी के घर के कुछ बच्चे भी उसके साथ खेल रहे थे। इसी दौरान मनोज बच्ची के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना का भेद खुलने के डर से उसने बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच बच्ची की मां घर पहुंची। मनोज उसे देखकर भागने लगा। बच्ची की मां के अनुसार, भागते समय मनोज के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और बच्ची की पैंट भी नीचे सरकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल बच्ची को तुरंत धनबाद के एक अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बच्ची के स्वजनों ने निरसा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।
खबरें और भी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी बच्ची के रिश्ते में मामा बताया जाता है। वह पिछले 15 दिनों से बच्ची के घर में ही रह रहा था। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-अजीत कुमार भारती, थाना प्रभारी, निरसा