धान के लिए राहत, बच्चों के लिए आफत! धनबाद में बारिश का दौर कब तक?
Jharkhand Weather Alert: धनबाद और आसपास के जिलों में अगस्त की शुरुआत से मानसूनी बारिश जारी है, जिसमें अगले चार दिनों तक गरज और वज्रपात की संभावना है। ...और पढ़ें

बारिश से बचने की कोशिश में स्कूल की ओर दाैड़ते बच्चे। (फोटोः अमित सिन्हा)
HighLights
धनबाद में अगस्त से लगातार मानसूनी बारिश जारी है।
अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान।
स्कूली बच्चों को परेशानी, धान की फसल को लाभ।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Monsoon Season झारखंड के धनबाद और इसके आसपास के जिलों-बोकारो (Bokaro), गिरिडीह (Giridih) और जामताड़ा (Jamtara) में मानसूनी बारिश जारी है। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह भी धनबाद शहर में बारिश हुई।
अगस्त की शुरुआत के साथ शुरू हुई मानसूनी फुहार जारी है। बुधवार को जोरदार गरज के साथ पूरे दिन थम-थम कर बारिश होती रही। कभी हल्की फुहारें तो कभी तेज बौछारें पड़ीं। गर्जन-बारिश की गतिविधि अगले चार दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
धनबाद में लगातार बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि, बारिश के अपने फायदे भी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश धान की फसल के लिए आवश्यक है।
मौसम विभाग के अनुसार, क साथ कई प्रणालियां सक्रिय हो गई हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। उत्तर पूर्व बिहार से बंगाल के हिमालय वाले क्षेत्र तक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है।
मानसून ट्रफ राजस्थान से उत्तर प्रदेश व बिहार होकर दक्षिण बंगाल से उत्तर पूर्व तक फैला है। इससे मानसून झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश में अगले कई दिनों तक सक्रिय रह सकता है। नौ अगस्त तक गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के बाद उसके बाद भी अगले दो-तीन दिन वर्षा की गतिविधि जारी रहने के आसार हैं।