Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कमजोर मानसून का असर: धनबाद में 35 प्रतिशत कम हुई वर्षा, अब आगे कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 09:30 PM (GMT+05:30)

    धनबाद में मानसून सीजन के शुरुआती 16 दिनों में 35% कम बारिश हुई है, जिससे शहर में गर्मी बढ़ गई है, हालांकि यह राज्य के टॉप-5 अधिक वर्षा वाले जिलों में ...और पढ़ें

    धनबाद में मानसून की रफ्तार सुस्त।(प्रतीकात्मक फोटो)

    धनबाद में मानसून की रफ्तार सुस्त।(प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। कमजोर मानसून के कारण राज्य में मानसून सीजन के 16 दिनों में बारिश का ग्राफ गिर गया है। एक से 16 जून के दौरान धनबाद में 35 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। बारिश नहीं होने से मानसून सीजन में भी गर्मी ने बेदम कर दिया है।

    दोपहर में आसमान में आग बरसने जैसे हालात बन रहे हैं। हालांकि कम बारिश के बाद भी धनबाद की स्थिति राज्य के 24 जिलों की तुलना में बेहतर है। अधिक वर्षा वाले जिलों में धनबाद टाप-5 में है। पहले पायदान पर सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक वर्षा के साथ रांची है।

    दूसरे पायदान पर रामगढ़ व तीसरे दुमका व चौथे नंबर पर सिमडेगा है। जून के 16 दिनों में चतरा व गढ़वा जिलों में 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूरे राज्य में सामान्य से अब तक 52 प्रतिशत कम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है।

    टाप-5 जिले की स्थिति

    जिला - सामान्य - वास्तविक
    रांची - 62.1 एमएम - 86.4 एमएम - 39 प्रतिशत अधिक
    रामगढ़ - 66.7 एमएम - 56.9 एमएम - 15 प्रतिशत कम
    दुमका - 70 एमएम - 53.2 एमएम - 24 प्रतिशत कम
    सिमडेगा - 67.8 एमएम - 46 एमएम - 32 प्रतिशत कम
    धनबाद - 70.9 एमएम - 46.2 एमएम - 35 प्रतिशत कम

    खबरें और भी

    19-20 को गर्जन-आंधी व बारिश के संकेत

    कमजोर मानसून के बीच हिमालय क्षेत्र में गुरुवार से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर बारिश का दौर शुरू होगा। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिख सकता है। 19 व 20 जून को गर्जन व आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

    50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कहीं-कहीं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 18 से 22 जून तक बने रहने का अनुमान है। इससे राज्य के अलग-अलग हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।

    तापमान में चार डिग्री तक गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत

    बारिश नहीं होने से अगले एक-दो दिन उमस भरी गर्मी रह सकती है। तापमान 39 डिग्री तक रह सकता है। बारिश की गतिविधि शुरू होते ही तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 34 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ दिनों की राहत मिलने की उम्मीद है।

    अगले चार दिनों का संभावित तापमान

    बुधवार 39 28
    गुरुवार 37 26
    शुक्रवार 36 25
    शनिवार 35 25