यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad News: धनबाद में अचानक क्यों चलने लगा बुलडोजर? अधिकारियों के एक्शन से मच गया हड़कंप
Dhanbad News धनबाद में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया है। अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ जमकर बुलडोजर एक्शन हुआ। एक अतिक्रमणकारी ने 1 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने बुधवार को सरायढेला में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इंफोर्समेंट टीम ने फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पीके राय मेमोरियल कालेज से लेकर सरायढेला होते हुए चूना गोदाम तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण करने वालों बुलडोजर चलाया।
50-50 जगहों पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था
लगभग एक दर्जन लोगों ने स्थायी एवं अस्थाई दुकानें बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। पांच दुकानदारों ने 50-50 जगह पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था, चबूतरा बना लिया, पक्की छत तक बना ली। इसे बुलडोजर से तोड़ा गया।
एक अतिक्रमणकारी ने 100 फीट जगह पर कब्जा जमा कर अंदर गोदाम बना लिया था। शाम में यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगता था। इसे भी तोड़ा गया। अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आयी है कि यहां कुछ दबंग लोगों ने जगह भी बेच दी है। इसकी जांच की जा रही है।
अवैध तरीके से बना लिया था गोदाम
एक दिन पहले ही निगम ने इस क्षेत्र में मुनादी की थी। इस दौरान यहां स्थायी तौर पर निर्मित दुकानों व गुमटियों को हटाया गया। पांच गुमटी भी जब्त की गई। सरायढेला थाना मोड़ के पास रोड के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने का रास्ता है। ठीक इसके सामने अतिक्रमण कर स्थायी दुकानों का निर्माण कर दिया गया है।
खबरें और भी
इससे यहां आए दिन जाम की समस्या होती है। इसे देखते हुए ही यह अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि कोई भी दुकानदार सड़क के किनारों पर स्थाई दुकान नहीं लगा सकता।
होली के दौरान किए गए अवैध निर्माणों को बीएसएल ने हटाया
बीएसएल के सुरक्षा विभाग की टीम टाउनशिप क्षेत्र में लगातार गश्ती कर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को हटा रही है। इस कड़ी में होली के दौरान टाउनशिप के नया मोड़, सिटी सेंटर, को-आपरेटिव कालोनी मोड़ आदि में विशेष अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
इस अभियान के अंतर्गत नया मोड़ को-आपरेटिव कालोनी मोड़ के सामने स्थित त्रिपाठी पेट्रोल पंप के समीप अवैध रूप से बनाए गए एक दुकान तो तोड़ा गया तथा इस दुकान से सटे बांस-बल्ली से निर्माणाधीन एक अन्य दुकान को भी तोड़ा गया।
इसी अभियान के तहत को-आपरेटिव कालोनी मोड़ के दाहिने ओर लगभग 25 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से निर्माण कार्य के प्रयास को भी विफल किया गया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बीएसएल का अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में 2 नीति अपना रही सरकार? पैसा नहीं मिलने पर उठे सवाल
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई एक और टेंशन, अब इन महिलाओं के भी कटे नाम