विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई एक और टेंशन, अब इन महिलाओं के भी कटे नाम

Published: Tue, 18 Mar 2025 10:49 AM (IST)

मंईयां सम्मान योजना से आए दिन महिलाओं की टेंशन बढ़ रही है। कई महिलाओं को पैसे मिल रहे हैं तो ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना में समस्याओं का अंबार (जागरण)
मंईयां सम्मान योजना में समस्याओं का अंबार (जागरण)

HighLights

  1. होली पहले साथ तीन महीने की राशि 7500 रुपये भेजा खाते में
  2. छोटा-छोटा कारण बता काट दिए गए लाभुक सूची से नाम

जागरण टीम, जामताड़ा। Jharkhand News: होली से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को एक साथ तीन महीने का 7500 रुपये खाता में आया। जिस लाभुक को मोइबाल में मैसेज नहीं आया वह सोमवार को कार्यालय खुलते ही जानकारी लेने पहुंचे। इससे जिला मुख्यालय व प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जानकारी लेने के लिए महिला व पुरुषों की भीड़ लगी रही।

सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं जिला व प्रखंड कार्यालय पहुंची थी। समाहरणालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय में सुबह से भीड़ लगी। महिलाओं से अधिक संख्या पुरुषों की थी। सभी अपनी पत्नी का आधार कार्ड व बैंक खाता लेकर पहुंचे थे। बस एक ही जनाना था कि पैसा कब आएगा या नाम कट गया। यहां आपरेटर जितेंद्र भैया व सुनील कुमार लोगों को जानकारी देने में जुटे थे।

अब नई तरह की परेशानी से टेंशन में लाभुक

भुगतान प्रोसेस नहीं होकर नाम कटने वाले लाभुक मायूस नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां तो एक नई तरह की परेशानी आ गई है। उनका कहना है कि पहले सरकार ने सभी को लाभ दिया। लेकिन अब नाम में गलती रहने पर भी लाभुक सूची से नाम हटा दिया जा रहा है। यह सरकार को पहले ही तय कर लेना चाहिए। साथ निदान भी नहीं बताया जा रहा है। इससे योजना का लाभ पाकर खुश थे अब नाम कटने से दुखी हैं।

नारायणपुर में भी लगी लाभार्थियों की भीड़

जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड में सोमवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जानकारी लेने के लिए महिलाओं की भीड़ हुई। सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। यहां कर्मी चंदन दास से योजना की जानकारी ली। लाइन में महिलाओं के अलावा पुरुष भी लगे थे।

बताया कि अपने घर की महिलाओं से संबंधित जानकारी लेने आए हैं। गौरतलब है कि सरकार द्वारा अयोग्य लाभुकों का नाम मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटाई गई है तथा खाता व अन्य कुछ कारणों के कारण कुछ महिलाओं की राशि नहीं आई है। सटीक जानकारी पाने के लिए महिलाएं आई थी, ताकि जानकारी मिल पाए कि राशि नहीं आने का कारण क्या है।

दस्तावेज में त्रुटि तो सुधार करें, नाम क्यों काट रहे हैं?

अगर दस्तावेज में त्रुटि है तो सुधार कर योजना का लाभ लिया जा सकें। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से 49 वर्ष कुछ महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपये दिए जा रहें हैं। होली से पूर्व साढ़े सात हजार रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजा गया है। जिन्हें राशि नहीं मिली है जानने के लिए ब्लाक में भीड़ है। जिनके खाते में राशि आई है, निकालने के लिए बैंकों में भीड़ है।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में आ गई नई समस्या, अब क्या करेगी हेमंत सरकार?

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, पहली किस्त पाने वाली हजारों महिलाओं का कटा नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।