धनबाद पंचायत चुनाव 2027: मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची जारी, 8 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्ति
धनबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2027 की तैयारी तेज हो गई है, जिसके तहत सभी मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची प्रकाशित ...और पढ़ें

मतदाता सूची और मतदान केंद्र के बाबत जानकारी प्राप्त करते मतदाता। (फाइल फोटो)
HighLights
धनबाद में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू।
सभी मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची प्रकाशित की गई।
8 सितंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2027 की तैयारी तेज कर दी गई है। यह चुनाव अगले साल यानी 2027 में अप्रैल-मई में प्रस्तावित है। चुनाव के लिए मतदान केंद्रों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2027 के निमित्त धनबाद जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का प्रकाशन मंगलवार 01.09.2026 को विधिवत कर दिया गया।
आम जनता,मतदाताओं तथा जनप्रतिनिधि के अवलोकनार्थ यह प्रारूप सूची सभी ग्राम पंचायत कार्यालय, सभी प्रखण्ड कार्यालय, अनुमण्डल कार्यालय, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है।
प्रकाशित प्रारूप सूची के संबंध में यदि किसी नागरिक, मतदाता अथवा जनप्रतिनिधि को कोई आपत्ति, दावा या सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वे दिनांक 08 सितंबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में अपना आवेदन/आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: अप्रैल-मई 2027 में झारखंड में हो सकते हैं पंचायत चुनाव, तैयारियां शुरू
निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावों/आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के नियमानुसार निष्पादन के उपरांत मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रेलवे का नया प्लान: स्पेशल ट्रेनें ICF रैक से, नियमित ट्रेनों का होगा LHB में रूपांतरण
दावा-आपत्ति के निष्पादन के बाद मतदान केंद्रों का प्रकाशन किया जाएगा। इसी मतदान केंद्रों पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसलिए जो भी पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं या चुनाव में मतदान करना चाहते हैं, उनके लिए यह कवायद काफी महत्वपूर्ण है।
