Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ECR में धनबाद रेल मंडल का दबदबा, GM ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड से नवाजा गया; 18 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:50 PM (IST)

    Railway News: धनबाद रेल मंडल ने पूर्व मध्य रेल के पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंडल को महाप्रबंधक ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड से नवाजा गया। ...और पढ़ें

    धनबाद रेल मंडल को मिला ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड। (फोटो साैजन्य)

    धनबाद रेल मंडल को मिला ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. धनबाद रेल मंडल को मिला जीएम ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड।

    2. पूर्व मध्य रेल के 18 अधिकारी-कर्मचारी विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित।

    3. पटना में आयोजित समारोह में धनबाद ने कई शील्ड जीते।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। पटना के पाटलिपुत्र रेल परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। 95 अधिकारी व कर्मचारियों में धनबाद रेल मंडल के 18 शामिल रहे।

    इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्याें के लिए 56 एफिशिएंसी शील्ड प्रदान किया गया। महाप्रबंधक ओवरआल एफीशिएंसी शील्ड से धनबाद रेल मंडल को नवाजा गया। सोनपुर व डीडीयू रेल मंडल रनर अप बने। धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

    धनबाद मंडल को मिले पुरस्कार

    धनबाद व डीडीयू को संयुक्त रूप से कार्मिक विभाग एफिशिएंसी शील्ड, कैरेज एंड वैगन एफिशिएंसी शील्ड एवं वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड, फ्रेट लोडिंग एफिशिएंसी शील्ड, टर्मिनल एफिशिएंसी शील्ड, ओवरआल एफिशिएंसी शील्ड, धनबाद को सर्वश्रेष्ठ आपदा प्रबंधन एफिशिएंसी शील्ड, टेलिकाम एफिशिएंसी शील्ड, सुरक्षा शील्ड, पतरातु को बेस्ट इलेक्ट्रिक लोको शील्ड, व्यापार विकास सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शील्ड, नान फेयर रेवेन्यू शील्ड, कमर्शियल एफिशिएंसी शील्ड, बिल रिकवरी शील्ड, ट्रैक मशीन शील्ड, इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड, धनबाद व समस्तीपुर को मेडिकल एफिशिएंसी शील्ड, लीगल एफिशिएंसी शील्ड, स्काउट एंड गाइड शील्ड।

    इन 18 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

    सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजीव कुमार, डीएसटीई प्रभात कुमार वर्मा, राजेश मीणा मंडल अभियंता, सीनियर कमर्शियल क्लर्क अमृता भगत, कार्यालय अधीक्षक धर्मवीर कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पाथवे संजय कुमार व अंजनी कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी शंभू कुमार व सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरएस राहुल राज, जेई डीजल मैकेनिकल प्रिय रंजन झा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीएंडडब्ल्यू राजेश पंडित, स्टेशन मास्टर देव कुमार, चीफ कंट्रोलर मुकेश कुमार व रजत कुमार अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक नवीन कुमार, आरपीएफ जवान संदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जानकी राघवेंद्र कुमार, जेई सिग्नल रवि कुमार हैं।

    खबरें और भी