बंगाल की खाड़ी में बना डिप डिप्रेशन, झारखंड में 2 अगस्त तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण धनबाद सहित झारखंड में 2 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। ...और पढ़ें

HighLights
बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से बारिश की संभावना।
2 अगस्त तक गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट।
नदी-नालों में फ्लैश फ्लड का खतरा, तापमान गिरेगा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से धनबाद समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। अब एक बार फिर खाड़ी में उथल-पुथल की स्थिति बन गई है।
बंगाल की खाड़ी में बने डिप डिप्रेशन से अगले कई दिनों तक गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन गई है। इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
दो अगस्त तक गर्जन-बारिश की गतिविधि जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। गर्जन-बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना है।
अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 33 डिग्री से लुढ़क कर अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच सकता है।
नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से फ्लश फ्लड का खतरा
29 जुलाई तक भारी वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लश फ्लड यानी अचानक आनेवाली बाढ़ का खतरा हो सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। दृश्यता कमजोर पड़ने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है।
कच्चे मकान, कमजोर दीवार तथा झुग्गी-झोपड़ियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जलभराव वाले रास्ते, कमजोर पुल-पुलिया को पैदल या वाहन से पार करने से बचें। खुले स्थान पर वज्रपात जन मानस और पशुओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके मद्देनजर एहतियात बरतें।
खबरें और भी
धनबाद में अब तक सामान्य वर्षा से 21 प्रतिशत कम
एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन से अब तक धनबाद जिले में 379.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस अवधि की सामान्य वर्षा 482.3 मिलीमीटर की तुलना में बारिश का आंकड़ा 21 प्रतिशत कम है। अगले तीन-चार दिनों की बारिश में यह कमी पूरी होने की संभावना है।