पाटलिपुत्र और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से ले जा रहे थे शराब, धनबाद स्टेशन पर RPF ने की कार्रवाई
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने दो युवकों को अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने दो युवकों को पकड़ा।
पाटलिपुत्र और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से शराब ले जा रहे थे।
कुल 108 बोतल शराब जब्त, उत्पाद विभाग को सौंपा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद स्टेशन पर चोरी छिपे शराब ले जा रहे दो युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा। इनमें एक गंगा-दामोदर व दूसरा पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से शराब ले जाने की फिराक में था। उनके पास से काफी मात्रा में शराब जब्त किया गया।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पिट्ठू बैग के साथ एक युवक को प्लेटफार्म सात पर देखा गया। गतिविधि संदिग्ध लगने पर आरपीएफ ने उसे घेर कर पकड़ा।
बैग की जांच में उसमें शराब पाया गया। पकड़े गए युवक का नाम मिथिलेश कुमार मंडल है। 19 वर्षीय युवक गोविंदपुर के कांड्रा का रहने वाला है।
उसके पास से 92 बोतल बीयर बरामद किया गया। उसने बताया कि बंगाल से बीयर खरीद कर बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेच देता है। हटिया से पटना जानेवाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से शराब ले जाने वाला था, तभी पकड़ लिया गया।
16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
दूसरी ओर, एक युवक को प्लेटफार्म दो पर संदिग्ध अवस्था में देख कर आरपीएफ ने उसके पिट्ठू बैग की जांच की। जांच में 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पकड़े गए युवक का नाम वैभव कुमार है।
वह बिहार के जमुई जिले के सोनहु का रहने वाला है। उसने बताया कि गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से शराब लेकर पटना जाने वाला था। आरपीएफ ने दोनों को उत्पाद विभाग को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें- मां से पैसों के लिए की गाली-गलौज तो सहन नहीं कर पाया बेटा, सिमडेगा में बड़े भाई का कर दिया मर्डर