Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां से पैसों के लिए की गाली-गलौज तो सहन नहीं कर पाया बेटा, सिमडेगा में बड़े भाई का कर दिया मर्डर

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 12:35 AM (IST)

    सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    HighLights

    1. सिमडेगा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की।

    2. पैसे के विवाद में हुई यह वारदात, आरोपी गिरफ्तार।

    3. सूखी सखुआ की लकड़ी से सिर पर वार किया।

    संवाद सूत्र, सिमडेगा। कुरडेग थाना क्षेत्र के बनगांव बेन्दोकानी गांव में पैसे के विवाद में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को शाम करीब 6:22 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बनगांव बेन्दोकानी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

    सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि बिनोद डुंगडुंग अपनी मां के साथ पैसे को लेकर विवाद कर रहा था तथा गाली-गलौज कर रहा था।

    सखुआ की लकड़ी से किया हमला

    इसी दौरान उसका भाई सुमन डुंगडुंग आक्रोशित हो गया और उसने पास में पड़े सूखे सखुआ की लकड़ी से बिनोद के सिर पर वार कर दिया।

    गंभीर चोट लगने से बिनोद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की भाभी असीमा टोप्पो के लिखित आवेदन पर कुरडेग थाना में कांड संख्या 27/2026 दर्ज किया गया है।

    मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित सुमन डुंगडुंग को गिरफ्तार कर लिया।

    डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपने सहोदर भाई की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- '50 लाख नहीं दिए तो होगी फौजी कार्रवाई', रांची में PLFI के नाम पर व्यवसायी से मांगी गई रंगदारी