Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा घेराव, कतरास के छात्र नेता शुभम हजारी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:32 PM (IST)

    जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक के खिलाफ विधानसभा घेराव के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता शुभम हजारी को रांची में गिरफ्तार कर लिया गया। ...और पढ़ें

    रांची में झारखंड विधानसभा घेराव के दाैरान गिरफ्तार शुभम हजारी और प्रदर्शन करते आंदोलनकारी छात्र। (फोटो सौजन्य)

    रांची में झारखंड विधानसभा घेराव के दाैरान गिरफ्तार शुभम हजारी और प्रदर्शन करते आंदोलनकारी छात्र। (फोटो सौजन्य)

    जागरण संवाददाता, कतरास (धनबाद)। जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कतरास के छात्र नेता शुभम हजारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पेपर लीक एवं परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड द्वारा मंगलवार को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों से कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे।

    विद्यार्थियों के भविष्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश मंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया।

    कतरास के छात्र नेता शुभम हजारी को भी गिरफ्तार किया गया। शुभम प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह-संयोजक हैं। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के हितों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संगठन अपनी आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।

    संगठन का कहना है कि जब तक परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं विद्यार्थियों को न्याय सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वह अपनी आवाज उठाता रहेगा।