Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद होकर चलने वाली रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस जून से होगी रेगुलर, नया नंबर और टाइम टेबल जारी

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:07 PM (IST)

    धनबाद से तिरुपति के लिए रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब जून से नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह ट्रेन धनबाद, बोकारो, चंद्रपुरा सहित कई श ...और पढ़ें

    धनबाद होकर चलने वाली रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस जून से होगी रेगुलर

    धनबाद होकर चलने वाली रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस जून से होगी रेगुलर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से तिरुपति की नई ट्रेन (Dhanbad Tirupati Train) का इंतजार जल्द समाप्त होगा। रेलवे ने रक्सौल से तिरुपति के बीच स्पेशल बनकर चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने की सूचना जारी कर दी है।

    दोनों ओर से ट्रेन का नंबर, टाइम टेबल व ठहराव वाले स्टेशन की लिस्ट भी जारी हो गई है। तिरुपति से सोमवार और रक्सौल से गुरुवार को चलेगी।

    इस ट्रेन से तिरुपति बालाजी दरबार तक पहुंचने की सीधी ट्रेन के साथ ही उत्तर बिहार के दरभंगा, सीतामढ़ी तो दक्षिण के सिकंदराबाद तक पहुंचने को विकल्प मिल सकेगा।

    छत्तीसगढ़ के कई शहरों तक पहुंचने के लिए भी नई साप्ताहिक ट्रेन मिल जाएगी। जून से नियमित ट्रेन के रूप में चलने की उम्मीद है। तिथि की आधिकारिक घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।

    टाइम टेबल

    • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस तिरुपति से सुबह 8:15 पर चलेगी। अगले दिन देर रात 1:40 पर बोकारो, 2:21 पर चंद्रपुरा, बुधवार सुबह 3:45 पर धनबाद तथा शाम 5:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
    • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार तड़के 3:15 पर चलेगी। शाम 4:15 पर धनबाद, 5:21 पर चंद्रपुरा, 6:20 पर बोकारो तथा शनिवार सुबह 9:30 पर तिरुपति पहुंचेगी।

    इन स्टेशनों पर ठहराव

    रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का ठहराव सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, बराकर, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंडिया, वडसा, चंदा फोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, पेडापल्ली, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, कृष्णा, रायचुर, अदोनी, गुंतकल, ताड़ीपतरी, येरागुंतला, कपाड़ा व रेनीगुंटा।

    25 को तिरुपति व 28 मई को रक्सौल से अंतिम फेरा लगाएगी स्पेशल ट्रेन

    तिरुपति-रक्सौल स्पेशल 25 मई को अंतिम फेरा लगाएगी। रक्सौल से तिरुपति जाने वाली ट्रेन 21 व 28 मई को चलेगी। स्पेशल ट्रेन के फेरे समाप्त होने के बाद नियमित साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। स्पेशल का टैग हटने से 25 प्रतिशत तक किराया कम चुकाना होगा।

    यह भी पढ़ें- संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों का पुंदाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, रेलवे ने बताई वजह

    खबरें और भी