Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में मालगाड़ी बेपटरी होने से थम गई ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा  

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM (IST)

    मुगमा के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने से धनबाद-आसनसोल रेलखंड पर ट्रेनें लेट हुईं। देरी से परेशान वाराणसी-आसनसोल मेमू के यात्रियों ने धनबाद स्टेशन पर जम ...और पढ़ें

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा। फोटो जागरण

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मुगमा के पास मालगाड़ी बेपटरी होने से ट्रेनें लेट

    2. राजधानी और मेमू ट्रेनें हुईं घंटों विलंब से

    3. धनबाद स्टेशन पर यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

    जागरण संवाददाता, धनबाद। मुगमा के पास अचानक एक मालगाड़ी के बेपटरी होने से धनबाद-आसनसोल रेलखंड पर पहिये थम गए। इस हादसे का सीधा असर इस रूट से गुजरने वाली वीआईपी ट्रेनों से लेकर आम यात्रियों की लाइफलाइन कही जाने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ा।

    रफ्तार की 'क्वीन' कही जाने वाली हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस जहां कछुआ गति से धनबाद पहुंचीं। वहीं वाराणसी-आसनसोल मेमू के घंटों खड़े रहने से नाराज यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और धनबाद स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

    मंगलवार की शाम ट्रेन संख्या 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 6.45 बजे की बजाय 7.21 बजे प्लेटफॉर्म पर आकर लगी।

    यात्री इस देरी से पहले ही परेशान थे, लेकिन हद तो तब हो गई, जब सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेन 7.40 बजे तक वहीं खड़ी रही। इसके बाद आक्रोशित यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया।

    कई ट्रेनें पहुंची लेट

    वहीं, मुगमा में ट्रैक बाधित होने का असर प्रीमियम ट्रेनों पर भी साफ दिखा। इनमे हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी (12301) अपने निर्धारित समय शाम 7.55 बजे की जगह करीब 31 मिनट की देरी से रात 8.26 बजे धनबाद पहुंची।

    खबरें और भी

    सियालदह-नई दिल्ली राजधानी (12313) इसे रात 8.20 बजे आना था, लेकिन यह 11 मिनट लेट होकर 8.31 बजे धनबाद स्टेशन पर दाखिल हुई।

    हंगामा कर रहे यात्रियों में मोहम्मद सलाउद्दीन का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ चुका है। रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं।

    गोमो पैसेंजर का तो यह हाल है कि वह कभी रात 11 बजे पहुंचा रही है, तो कभी रात के एक बजे। आसनसोल मेमू को कभी रद कर दिया जाता है तो कभी धनबाद में ही रोक दिया जाता है। हमारी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।

    कहीं कंट्रोल रूम और तकनीकी टीम की कड़ी मशक्कत के बाद जब मुगमा के पास से लाइन क्लियर होने का ग्रीन सिग्नल मिला, तब जाकर रात 8.20 बजे वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस को धनबाद से आसनसोल के लिए रवाना किया जा सका। इसके बाद ही स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ और तनाव शांत हुआ।

    यह भी पढ़ें- रांची में JPL फाइनल मैच के दौरान भगदड़: बेकाबू भीड़ ने स्टेडियम का गेट तोड़ा, 8 से अधिक घायल

    यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल में मेगा ब्लॉक: 3 जुलाई से 17 नवंबर तक टाटानगर-बिलासपुर समेत 9 ट्रेनें रद