Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिल्डिंग अधूरी, बाउंड्री वॉल भी टूटी: लापरवाही की भेंट चढ़ा धनबाद का पशु अस्पताल; तय समय पर नहीं हुआ निर्माण

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 01:27 PM (IST)

    धनबाद के पुलिस लाइन स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे पशु स्वास्थ्य सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ...और पढ़ें

    अधूरा निर्माण अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय भवन

    अधूरा निर्माण अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय भवन

    HighLights

    1. राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य अधूरा।

    2. उपायुक्त के निर्देश के बावजूद काम लंबित।

    3. पशु स्वास्थ्य सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित।

    राकेश कुमार महतो, धनबाद। जिला पशुपालन विभाग पशुओं की रखरखाव व सुरक्षा के लिए सभी स्तर से कार्य करता है। लेकिन पुलिस लाइन स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की स्थिति देनिय है। चिकित्सालय के स्टोर रूम और अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय भवन, गोदम का निर्माण अधर में लटका हुआ है।

    आलम यह है कि गत वर्ष काम शुरू होने के महज 10 दिन बाद ही बंद हो गया। फिर गत 12 फरवरी को धनबाद उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया था।

    उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए रुके हुए काम को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया और 25 अप्रैल तक पूरा कर हैंडोवर करने के लिए कहा था। इसके बावजूद आज तक काम पूरा नहीं हुआ। भवन निर्माण कार्य अधूरा है, बाउंड्री वाल भी टूटा है, गोदाम के छत का ऊपर का दरवाजा भी नहीं लगाया गया है।

    भवन के अभाव में चरमराई पशु अस्पताल की व्यवस्था, कुर्सियां व टेबल फांक रहे धूल

    भवन निर्माण में हो रही देरी का सबसे बुरा असर पशु स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। पेट क्लिनिक और पशु अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले पशुपालकों को इलाज के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है।

    कार्यालय भवन नहीं होने से अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी को दैनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तय समय पर भवन का निर्माण पूरा नहीं होने से पशुओं के उपचार में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

    खबरें और भी

    अस्पताल के अंदर लेगे कुर्सियां व टेबल भी उपयोग के अभाव में इधर-उधर पड़ा धूल फांक रहा है, जिससे संसाधनों की बदहाल स्थिति साफ नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ें- बिजली की बढ़ती मांग के बीच कोल इंडिया अलर्ट, कोयला सप्लाई तेज करने के लिए रेलवे से मांगा सहयोग

    यह भी पढ़ें- धनबाद में 74 साल बाद भी बदहाली: पुल नहीं, तो 10 KM का सफर, बारिश में बंद हो जाती बच्चों की पढ़ाई

    अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय भवन, गोदम व बाउंड्री वाल का निर्माण करने के लिए धनबाद उपायुक्त व एसएसपी ने खुद निरक्षण कर निर्माण एजेंसी तय समय में हैंडोवर करने के लिए कहा गया है। भवन का नहीं होने से पशुओं की इलाज में काफी दिक्कतें आ रही है। जल्द निमार्ण किया जाए ताकि सुचारू ढंग से इलाज हो सकें।

    -

    डॉ. ब्रजेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, धनबाद

    मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। राज्य मद से काम हो रहा है। क्यों काम में देरी हो रही है, इसकी तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा करेंगे।

    -

    आदित्य रंजन, उपायुक्त धनबाद

    अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य आखिर क्यों रुका हुआ है, डीसी सर से ही पूछिए। अधूरा निर्माण कार्य किन कारणों से बंद पड़ा है, इसकी जानकारी वहीं बेहतर दे सकते हैं।

    -

    शंभू यादव, ठेकेदार