Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद वोटर लिस्ट मैपिंग: SIR 2003 से वर्तमान सूची में नाम कराएं अपडेट, वरना कट जाएगा नाम!

    By Ravi Shankar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:39 PM (IST)

    SIR: धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतदाताओं से एसआईआर 2003 की सूची से वर्तमान मतदाता सूची में नाम मैपिंग कराने का आग्रह किया है। मैपिंग न कराने पर ...और पढ़ें

    SIR से पहले धनबाद के 61 प्रतिशत मतदाताओं की हुई मैपिंग।

    SIR से पहले धनबाद के 61 प्रतिशत मतदाताओं की हुई मैपिंग।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपने बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) से सम्पर्क कर अपना नाम पूर्व एसआईआर 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग कराने का अनुरोध किया है। 

    उन्होंने बताया कि पूर्व एसआईआर 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के साथ नाम मैपिंग कराने के लिए मतदाता अपने बूथ लेवल आफिसर से संपर्क कर नाम मैपिंग करा सकते हैं।

    बताया कि यदि बूथ लेवल आफिसर से कोई कारण से संपर्क नहीं हो रहा है, तो अपने प्रखंड या अंचल स्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (बीडीओ / सीओ) अथवा विधान सभा स्तर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में भी संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

    इसके अलावा जिला निर्वाचन शाखा के टोल फ्री नंबर 0326 -1950 पर काल कर सकते हैं। साथ में 2003 के मतदाता सूची के बारे में जानकारी के लिए मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड रांची के आफिसियल वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि मैपिंग नहीं कराने से मतदाता को एसआईआर के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनको सुनवाई में बार बार आना पड़ सकता है। सुनवाई में नहीं आने पर उनका नाम मतदाता सूचि से कट भी सकता है।

    खबरें और भी

    61 फीसद से अधिक मतदाताओं की हुई मैपिंग

    2025 में कुल मतदाताओं की संख्या 2119149 में 1295304 (61.12%) मतदाताओं की मैपिंग हुई है। इसमें 38 सिंदरी विधानसभा में 369963 में 258255 (69.81%), 39 निरसा में 336759 में 234211 (69.55%), 40 धनबाद विधानसभा में 476329 में 216514 (45.45%), 41 झरिया विधानसभा में 305921 में 153174 (50.07%), 42 टुंडी में 326696 में 231860 (70.97%) तथा 43 बाघमारा विधानसभा में 303481 में 201290 (66.33%) मतदाताओं की मैपिंग हुई है।

    जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार धनबनाद समेत झारखंड में एसआईआर की घोषणा अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में होने की संभावना है।